Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song: अरविंद अकेला का जबरदस्त गाना ‘डोले दा कमरिया’ मचा रहा धमाल, श्वेता महारा की अदाओं पर मर-मिटे कल्लू

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Dec 2025 12:32 PM

विज्ञापन

अरविंद अकेला कल्लू का सॉन्ग 'डोले दS कमरिया', फोटो- इंस्टाग्राम

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू नये के साथ-साथ पुराने गानों को भी लेकर चर्चा में रहते हैं. सॉन्ग 'डोले दS कमरिया' पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं. गाने का वीडियो आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दमदार एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू के गानों पर दर्शक अच्छा रिएक्शन देते हैं. कल्लू का हाल ही में नया गाना ‘ढक्कन हटाके मक्खन खियवलS’ रिलीज हुआ है, जो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. इस बीच उनका एक सॉन्ग ‘डोले दS कमरिया’ सामने आया है, जिसपर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए हैं. एक्टर ने सॉन्ग का एक छोटा सा वीडियो शेयर कर फैंस को इसके बारे में बताया है. सॉन्ग एक बार फिर से चर्चा में आ गया है.

‘डोले दS कमरिया’ का पूरा वीडियो

अरविंद अकेला कल्लू और श्वेता म्हारा की केमिस्ट्री

अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह का गाना ‘डोले दा कमरिया’ दर्शकों के बीच एक बार फिर से छा गया है. वीडियो में अरविंद और श्वेता म्हारा की केमिस्ट्री से फैंस की नजरें नहीं हट रही है. श्वेता की अदाएं और एनर्जेटिक डांस ने सॉन्ग को और खास बना दिया है. श्वेता के एक्सप्रेशन भी लाजवाब है. गाना पर अब तक 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए है और ये बढ़ ही रहा है.

श्वेता की अदाओं पर कल्लू का आया दिल

सॉन्ग में श्वेता म्हारा, अरविंद अकेला कल्लू से कहती है कि उसे झगड़ा करना पसंद नहीं है और बेकारी की बातें वह नहीं करती. श्वेता कहती है कि मेरी अदाएं देखकर लोग दीवाने हो जाते हैं. केरल से आया काला ब्लाउज और आरा का सितारों वाला घाघरा मेरी अदाओं को और भी निखार देता है.

यूजर्स बोले- सुपर सॉन्ग

सॉन्ग पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, अरविंद अकेला का स्वैगल अलग लेवल का है. एक यूजर ने लिखा, वॉव 100 मिलियन पूरा हो गया. एक यूजर ने लिखा, एक माइलस्टोर पार. एक यूजर ने लिखा, सुपर सॉन्ग.

यह भी पढ़ेंArvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला का सबसे धमाकेदार गाना हुआ रिलीज, ‘कमर लचकाऊ रे पतरकी’ में एंजेल लीजा के ठुमकों पर फिदा कल्लू

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola