नए गाने ‘गईलऽ तू बदल’ से धमाल मचा रहे अंकुश राजा, आस्था सिंह ने स्टाइल से लूटी महफिल

Updated:
विज्ञापन
Ankush Raja New Bhojpuri Song Gayila Tu Badal

अंकुश राजा और आस्था सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

Ankush Raja New Bhojpuri Song: अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना ‘गईलऽ तू बदल’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. कुछ ही समय में हजारों व्यूज मिल चुके हैं.

विज्ञापन

Ankush Raja New Bhojpuri Song Gayila Tu Badal: एक बार फिर अंकुश राजा का नया गाना ‘गईलऽ तू बदल’ रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है. यह नया भोजपुरी वीडियो सॉन्ग अपने अलग अंदाज, देसी स्वैग के चलते तेजी से वायरल हो रहा है. रिलीज के कुछ ही समय में इस गाने ने 6 हजार से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं और लगातार इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है.

गाने में दिखा अलग अंदाज और एटीट्यूड

‘गईलऽ तू बदल’ एक ऐसा गाना है जिसमें इमोशन से ज्यादा एटीट्यूड देखने को मिल रहा है. एडीआर आनंद का म्यूजिक गाने को और जबरदस्त बना रहा है. वहीं बोल गार्डा सियाडीह ने लिखे हैं. स्क्रीन पर आस्था सिंह की दमदार मौजूदगी और गाने को खास बनाती है. उनके एक्सप्रेशन्स और कॉन्फिडेंस गाने के थीम के साथ पूरी तरह मैच होते हैं. गाने का निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है. गाने को IVY Bhojpuri Dhamaka पर रिलीज किया गया है, जहां इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

गाने का वीडियो

सॉन्ग के अन्य टीम मेंबर्स

  • कोरियोग्राफर :- सनी सोनकर
  • डीओपी:- राजन वर्मा
  • एडिटर:-पप्पू वर्मा
  • डीआई:-रोहित सिंह
  • मैनेजर:- नेता जी
  • वीडियो:- पैराडाइज प्रोडक्शन

अंकुश राजा के गानों की लिस्ट, जिन्होंने बनाया उन्हें स्टार

अंकुश राजा ने अपनी अलग आवाज और एनर्जी से उन्होंने कई ऐसे गाने दिए हैं, जो रिलीज होते ही हिट हो गए और लंबे समय तक ट्रेंड में बने रहे. पिछले कुछ समय में अंकुश राजा के कई गाने तेजी से वायरल हुए हैं. ‘सदिया करिया’, ‘सेनूरा लगावे आजा’ और ‘सुघर लईकी’ जैसे गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसके अलावा ‘पार्लर के बिल’, ‘गर्मी जय ग्लूकोज से’ और ‘लईका होखे के बा’ जैसे गाने भी रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगे. इन गानों की बीट और देसी अंदाज ने युवाओं के बीच खास लोकप्रियता हासिल की.

यह भी पढ़ें– ब्लैक साड़ी में एक्ट्रेस का जलवा, समर सिंह का चैता गीत ‘कटनिया करे में’ वायरल 

यह भी पढ़ें खेसारी लाल यादव-नीलम का रोमांस छाया, ‘राते भर में’ ने पार किए 8 मिलियन व्यूज

यह भी पढ़ें– खेसारी लाल का नया गाना ‘मटर के छेमी’ रिलीज, आकांक्षा पुरी संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola