खेसारी लाल का नया गाना ‘मटर के छेमी’ रिलीज, आकांक्षा पुरी संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी, फोटो- इंस्टाग्राम

Khesari Lal Yadav New Song Matar Ke Chhemi: भोजपुरी गाना ‘मटर के छेमी’ आज रिलीज होते ही छा गया है. खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav New Song Matar Ke Chhemi: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए गाने ‘मटर के छेमी’ के साथ धमाल मचा रहे हैं. रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में उनके साथ ग्लैमरस अंदाज में आकांक्षा पुरी नजर आ रही हैं. इस गाने को खुद खेसारी ने नैना यादव के साथ मिलकर गाया है. दोनों की आवाज का तालमेल गाने को बेहद कैची और एंटरटेनिंग बनाता है. वहीं, गाने के बोल बिट्टू विद्यार्थी ने लिखे हैं, जो देसी फ्लेवर और मस्ती से भरपूर हैं.

देखें गाने का जबरदस्त वीडियो

खेसारी और आकांक्षा पुरी की जबरदस्त केमिस्ट्री

‘मटर के छेमी’ का वीडियो काफी रंगीन और एनर्जेटिक है. गाने में खेसारी और आकांक्षा पुरी की केमिस्ट्री एक बार फिर से दर्शकों को पसंद आएगी. दोनों की डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं. गाने में ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का अच्छा मिक्स देखने को मिलता है. म्यूजिक की बात करें तो इसमें तेज बीट्स और फोक टच का शानदार मेल है. सॉन्ग तीन घंटे पहले ही रिलीज हुआ है और इ पर 33 हजार से ज्यादा व्यू आ चुके हैं और ये नंबर्स तेजी से बढ़ रहे हैं.

सॉन्ग की जानकारी

  • गाना – मटर के छेमी
  • गायक- खेसारी लाल यादव और नैना यादव
  • गीतकार – बिट्टू विद्यार्थी
  • संगीत – कान्हा सिंह
  • वीडियो में-खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी
  • निर्देशक – पवन पाठक
  • डीओपी – राहुल यादव
  • कोरियोग्राफर – साहिल राज
  • संपादक – किशोर राज
  • डीआई – रोहित सिंह
  • डांस ग्रुप – दीपक जी

16 मार्च को सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना ‘पलंग के ड्राइवर’ रिलीज हुआ था. इस गाने में खेसारी के साथ शिल्पी राज की आवाज सुनने को मिलती है, जो गानों में जबरदस्त एनर्जी भर देती है. दोनों की जोड़ी पहले भी हिट गाने दे चुकी है और इस बार भी उन्होंने दर्शकों को निराश नहीं किया. वीडियो में खेसारी के साथ पारुल यादव नजर आ रही हैं, जिनके केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है.

यह भी पढ़ें खेसारी लाल- नीलम गिरी का ‘कमर डैमेज’ ने मचाया धमाल, एक्ट्रेस की अदाओं ने लगाया आग

यह भी पढ़ें– अरविंद अकेला कल्लू का ‘सासु के बेटउआ’ रिलीज, साड़ी में ज्योतिका पासवान का ग्लैमरस अंदाज वायरल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola