ब्लैक साड़ी में एक्ट्रेस का जलवा, समर सिंह का चैता गीत ‘कटनिया करे में’ वायरल
Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Mar 2026 10:19 AM
समर सिंह और एक्ट्रेस सॉन्ग ‘कटनिया करे में’, फोटो- यूट्यूब
Samar Singh New Chaita Song 2026 Kataniya Kare Mein: समर सिंह और सृष्टि भारती की आवाज से सजा ‘कटनिया करे में’ सॉन्ग दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. आइए गाने का वीडियो यहां देखिए.
Samar Singh New Chaita Song 2026 Kataniya Kare Mein: भोजपुरी ए्क्टर समर सिंह का नया चैता गीत ‘कटनिया करे में ’ 26 मार्च 2026 को रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो रहा है. यह गाना समर सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है और रिलीज के कुछ ही घंटों में इसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं और ये लगातार बढ़ रहे हैं.
सॉन्ग का वीडियो
वीडियो में दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज
इस नए गाने को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. खास बात यह है कि चैता सीजन में रिलीज हुआ यह गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है. गाने की धुन और देसी अंदाज लोगों को अपनी ओर खींच रहा है. इस पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. ‘कटनिया करे में ’ समर सिंह के साथ सृष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है. गाने के बोल रवि यादव ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक राहुल यादव ने तैयार किया है. गाने के वीडियो में समर सिंह के साथ एक एक्ट्रेस नजर आ रही हैं, जिन्होंने ब्लैक कलर की साड़ी पहनकर शानदार परफॉर्मेंस दी है. उनकी अदाएं और एक्सप्रेशन गाने को और भी खास बना रहे हैं.
गाने के अन्य टीम के लोग
- निर्देशक:-पप्पू वर्मा
- कोरियोग्राफर:-घायल सिंह, अमन
- डीओपी:-प्रिंस सिंह जानू
- एडिटर:-पप्पू वर्मा, रवि यादव
- कॉन्सेप्ट :- समर मोदी
- क्रिएटिव/डिजिटल हेड:- एसके आनंद यादव
- कंपनी/लेबल:- समर सिंह ऑफिशियल
यूजर्स के कमेंट्स
सॉन्ग पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर @siddhantmusicworld ने लिखा, जियो हो शेर. यूजर @SKSINGH089 ने लिखा, सुपर हिट है गाना. यूजर @AjayKumarAjayKumar90902 ने लिखा, समर भैया का कोई जवाब नहीं. लव यू. यूजर @kishankumarchauhan2707 ने लिखा, सुपर सॉन्ग भैया जी. यूजर @ShivamSonker-s6g ने लिखा, सुपर भैया.
यह भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव-नीलम का रोमांस छाया, ‘राते भर में’ ने पार किए 8 मिलियन व्यूज
यह भी पढ़ें– खेसारी लाल का नया गाना ‘मटर के छेमी’ रिलीज, आकांक्षा पुरी संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










