भोजपुरी इंडस्ट्री में अब काम नहीं करना चाहती Akanksha Puri, बोली- वो मुझे अफॉर्ड नहीं…

Akanksha Puri on affair with Khesari Lal Yadav
Akanksha Puri: टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी इन-दिनों ट्रेंड में बनी हुई है. एक्ट्रेस अपनी सिजलिंग अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करती है. अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह ज्यादा दिनों तक भोजपुरी में काम नहीं करेंगी, नहीं तो उनका लॉस हो जाएगा.
Akanksha Puri: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम आकांक्षा पुरी अपनी ग्लैमरस अदाओं की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. एक्ट्रेस ने हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री में भी कदम रखा है. जहां उन्होंने खेसारी लाल यादव संग कई म्यूजिक एल्बम और फिल्में की है. उनका भोजपुरी एक्टर के साथ कई वीडियो भी वायरल हुआ था. जिसमें जिम वर्कआउट शामिल है. हालांकि अब अभिनेत्री ने भोजपुरी जगत को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर आपका माथा चकरा जाएगा.
भोजपुरी हिरोइनों को लेकर क्या कहा आकांक्षा ने
आकांक्षा पुरी हाल ही में एक पॉडकास्ट में पहुंची थी. जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए. एक्ट्रेस ने कहा, भोजपुरी की फीमेल एक्ट्रेस मुझसे जलती होंगी, क्योंकि उनके सॉन्ग्स पर इतने व्यूज नहीं आते हैं, जितना मेरे बीटीएस वीडियोज में आ जाते हैं.
भोजपुरी इंडस्ट्री में ज्यादा काम नहीं करेंगी आकांक्षा पुरी
आकांक्षा ने आगे कहा, ”भोजपुरी जगत में बजट काफी कम है, जितना मैं पर डे वसूलती हूं, उतने में वहां एक पूरा गाना शूट हो जाता है, क्योंकि उनका उतना ही बजट ही होता है, तो ऐसे इंडस्ट्री में काम करना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि हम लोगों को अफॉर्ड करना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा.” अभिनेत्री ने यह भी कहा कि वह ज्यादा दिनों तक भोजपुरी में काम नहीं करेंगी, नहीं तो उनका लॉस हो जाएगा. आकांक्षा का हाल ही में खेसारी लाल यादव संग नाम जुड़ा था. हालांकि एक्ट्रेस ने क्लियर किया कि वह दोनों अच्छे दोस्त हैं और अगर कोई गलत सोचता है, तो इसमें उनकी कोई गलती नहीं है.
यह भी पढ़ें- Dipika Kakar को अचानक हुई ये गंभीर बीमारी, पति शोएब इब्राहिम बोले- रिपोर्ट में कैंसर का…
यह भी पढ़ें- Box Office War: 23 मई को बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी 7 बड़ी फिल्में, दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट की बहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










