अब राखी सावंत के साथ माही का ठुमका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2019 10:54 PM
भोजपुरिया सुल्तान के नाम से मशहूर अभिनेता राजू सिंह माही का आम्रपाली दुबे के साथ ठुमका ने पिछले साल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धूम मचा दिया था और अब इस साल उन्होंने राखी सावंत के साथ अपनी अगली फिल्म सबसे बड़ा चैंपियन के लिए जबरदस्त ठुमका लगाया है. निर्माता अनिल काबरा व निर्देशक धीरज ठाकुर की […]
भोजपुरिया सुल्तान के नाम से मशहूर अभिनेता राजू सिंह माही का आम्रपाली दुबे के साथ ठुमका ने पिछले साल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धूम मचा दिया था और अब इस साल उन्होंने राखी सावंत के साथ अपनी अगली फिल्म सबसे बड़ा चैंपियन के लिए जबरदस्त ठुमका लगाया है.
निर्माता अनिल काबरा व निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म का यह गाना दरअसल ब्राण्ड प्रोमोशनल सान्ग है. जिसे कोरियोग्राफ किया संजय कुर्वे ने और संगीतकार हैं अनुज तिवारी.
आपको बता दें कि कम समय में ही भोजपुरी फिल्म जगत में मुकम्मल स्थान हासिल कर चुके राजू सिंह माही की इमेज एक वरस्टाइल ऐक्टर की रही है.
गदर में जहां वो हार्ड कोर खलनायक की भूमिका में थे वहीं लव के लिए कुछ भी करेगा, तू ही तो मेरी जान है राधा 2, गदर 2 में उनका अलग ही अंदाज दर्शकों को देखने को मिला है. अब सबसे बड़ा चैंपियन में वो ए टी एस अधिकारी की भूमिका में हैं.
गौरतलब है कि इसी फिल्म के लिए एक और ब्रांड प्रोमोशनल साॅन्ग में भी राजू सिंह माही ने संभावना सेठ के साथ ठुमका लगाया था. हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक भी लॉच किया गया था.
इंडिया ई कॉमर्स के बैनर तले बनी सबसे बड़ा चैंपियन में मेगा स्टार रवि किशन, राजू सिंह माही, किशन राय, कनक पांडे, मोनिका राय, आयुषी तिवारी आदि मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










