ePaper

बिहार के Dy CM सुशील मोदी से भोजपुरिया सुपरस्टार रवि किशन ने की मुलाकात, जानें क्या बात हुई...

Updated at : 16 Oct 2018 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के Dy CM सुशील मोदी से भोजपुरिया सुपरस्टार रवि किशन ने की मुलाकात, जानें क्या बात हुई...

कहा : यूपी-झारखंड की तरह बिहार में भी भोजपुरी फिल्‍मों को मिले सब्सिडीरवि किशन ने बिहार में 500 थियटरों का चैन लाने की जताई ख्‍वाहिश पटना : सुपर स्‍टार रवि किशन ने भोजपुरी सिनेमा की तरक्‍की और उसमें राज्‍य सरकार के सहयोग के मुद्दे पर बिहार के वित्त मंत्री सह उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी से […]

विज्ञापन

कहा : यूपी-झारखंड की तरह बिहार में भी भोजपुरी फिल्‍मों को मिले सब्सिडी
रवि किशन ने बिहार में 500 थियटरों का चैन लाने की जताई ख्‍वाहिश

पटना : सुपर स्‍टार रवि किशन ने भोजपुरी सिनेमा की तरक्‍की और उसमें राज्‍य सरकार के सहयोग के मुद्दे पर बिहार के वित्त मंत्री सह उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी से मुलाकात कीहै. इस दौरान दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई, जिसमें मोदी की ओर से उनकी मांगों पर विचार करने का आश्‍वासन दिया गया. साथ ही उन्‍होंने उपमुख्‍यमंत्री के सामने राज्‍य भर के छोटे शहरों और कस्‍बों में 500 थियेटरों का चैन लाना की इच्‍छा जताई. बता दें कि रवि किशन भाजपा के नेता भी हैं.

उपमुख्‍यमंत्री से मुलाकात के बाद रवि किशन ने कहा कि बिहार के उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी से हमारी मुलाकात बेहद सकारात्‍मक रही है. हमने उनसे कहा कि आज भोजपुरी सिनेमा की दशा और दिशा बदली है. दूसरे राज्‍यों में भोजपुरी फिल्‍मों की शूटिंग में सरकार का बेहतर सहयोग मिलता है. यूपी और झारखंड में तो सरकार सब्सिडी भी देती है. मगर बिहार की भाषा भोजपुरी अपनी ही माटी में सरकार की ओर से उपेक्षा की शिकार है. इसलिए हमने उनसे आग्रह भी किया कि बिहार में भोजपुरी सिनेमा के विकास के लिए सरकार की ओर सब्सिडी दी जाये.

रवि किशन ने कहा कि हमारी इच्‍छा है बिहार में 500 थियेटरों का चैन लाने की. इसके लिए हमें राज्‍य सरकार की मदद की जरूरत होगी. उन्‍होंने कहा कि बिहार की माटी ने हमें रवि किशन बनाया है. इसलिए हम यहां सिनेमा के विकास के लिए कुछ करना चाहते हैं. इसी दिशा में 500 थियटरों का चैन लाना चाहते हैं, जो तकरीबन 100 के आसपास सीट वाली होगी. इसके लिए हम सरकार से जमीन व अन्‍य मदद की अपेक्षा करते हैं. उन्‍होंने कहा कि समाज और प्रदेश की तरक्‍की में सिनेमा का भी बहुत महत्‍व है, यही वजह है कि हमने अपना प्रस्‍ताव से उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी को अवगत कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola