Video : श्रीदेवी, रेखा, रानी या मौनी रॉय से कम नहीं है भोजपुरी की इस ‘नागिन’ का जलवा

नयी दिल्ली : नाग पंचमी पर अपने देश में नागों की पूजा की परंपरा है. सिनेमा की दुनिया हो या टेलीविजन, हर जगह नाग के किरदार नजर आये हैं. इसने धूम भी मचायी है. खासकर इच्छाधारी नाग या नागिन ने. रीना रॉय से लेकर श्रीदेवी तक ने नागिन की किरदार निभाया. टेलीविजन की दुनिया में […]
नयी दिल्ली : नाग पंचमी पर अपने देश में नागों की पूजा की परंपरा है. सिनेमा की दुनिया हो या टेलीविजन, हर जगह नाग के किरदार नजर आये हैं. इसने धूम भी मचायी है. खासकर इच्छाधारी नाग या नागिन ने. रीना रॉय से लेकर श्रीदेवी तक ने नागिन की किरदार निभाया. टेलीविजन की दुनिया में मौनी रॉय जब नागिन के अवतार में आयीं, तो उन्होंने सफलता के झंडे गाड़ दिये. और जब भोजपुरी स्टार पूनम दुबे ने नागिन डांस किया, तो उन्होंने कलाप्रेमियों के दिलों पर बिजली गिरा दीं. भोजपुरी सिंगर प्रिंस पिंटू का ‘नागिन डांस’ गाना इन दिनों वायरल है.
भोजपुरी अल्बम ‘नागिन डांस’ का गीत ‘नागिन डांस’ जून में यूट्यूब पर रिलीज हुआ. इसे 38 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. दिनोंदिन इसकी व्यूअरशिप बढ़ती जा रही है. ‘नागिन डांस’ गीत को प्रिंस पिंटू ने गाया है. इसके बोल रंजीत सिंह ने लिखे हैं. म्युजिक डायरेक्टर अंकित सिंह हैं.
इच्छाधारी नागों पर बनी भोजपुरी फिल्म ‘चना जोर गरम’ के गीत ‘बंधनी नेहिया के डोर से’ भी वायरल हो रहा है. इस गाने में फिल्म की अभिनेत्री पूनम दुबे कमाल के नागिन डांस को खूब सराहा जा रहा है. सपेरे की बीन की धुन पर पूनम के नागिन डांस का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. ‘चना जोर गरम’ का म्युजिक रितेश ठाकुर ने दिया है. इसके बोल फणींद्र राव ने लिखे हैं. फिल्म का निर्देशन रितेश ठाकुर किया है. फिल्म में प्रमोद प्रेमी लीड रोल में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




