नया गाना ‘बलमा बेदर्दी’ हुआ रिलीज,बेदर्द पति के लिए छलका एक्ट्रेस का दर्द

Updated:
विज्ञापन

बलमा बेदर्दी न्यू भोजपुरी सॉन्ग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Balma Bedardi New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर ब्यूटी पांडे का नया गाना ‘बलमा बेदर्दी’ रिलीज होते ही छा गया है. गाने में रिया गोस्वामी की ग्लैमरस अदाओं और उनके जबरदस्त डांस ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है.

विज्ञापन

विज्ञापन
Balma Bedardi New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में आज नया गाना ‘बलमा बेदर्दी’ रिलीज हुआ है, जो आते ही यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है. इस गाने को मशहूर सिंगर ब्यूटी पांडे ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है. गाने के वीडियो में नजर आ रही एक्ट्रेस रिया गोस्वामी ने अपनी खूबसूरती और कमाल के एक्सप्रेशंस से दर्शकों को दीवाना बना दिया है. इस गाने को दर्शक एस आरके म्यूजिक के ऑफियल यूट्यूब चैनल पर देख और सुन सकते हैं.

परदेसी पति की शिकायत करते दिखीं रिया

गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस रिया कभी हरी साड़ी तो कभी नीली साड़ी पहनकर अपना जलवा बिखेर रही है. उनके डांस मूव्स और हर सीन में उनके चेहरे के हाव-भाव मजेदार है, जिससे दर्शक अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. रिया की ऑन-स्क्रीन मौजूदगी ने इस गाने को और भी ज्यादा एंटरटेनिंग बना दिया है. गाने के सीन में रिया अपने ऑन-स्क्रीन पति को बेदर्द’ बताते हुए कहती हैं कि वह उनका दर्द नहीं समझता. साथ ही, वह अपने ससुराल वालों की शिकायतों का दुखड़ा भी रोती नजर आ रही हैं. विरह के दर्द को म्यूजिक के साथ बहुत ही मजेदार तरीके से पेश किया गया है.

‘बलमा बेदर्दी’ गाना यहां सुनें और देखें

गाने के पीछे की टीम

इस गाने को उपेंद्र उजाला ने लिखा है और अनुराग राजा ने इसका दमदार म्यूजिक तैयार किया है. आदर्श सिंह की कंपोजिशन और कानू मुखर्जी व विष्णु कुमार की कोरियोग्राफी ने वीडियो को चार चांद लगा दिए हैं. संतोष यादव और नवीन वर्मा की सिनेमैटोग्राफी की भी काफी तारीफ हो रही है.

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का गाना ‘दमाद चाही सुनर’ रिलीज, वीडियो में अपडेटेड बिहारन दिखी खूबसूरत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola