रिलीज होते ही छाया ‘पटना राजधानी’, लहंगे में एक्ट्रेस के ठुमकों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Updated:
विज्ञापन
Khushi kakkar Patna Rajdhani Song

खुशी कक्कड़ पटना राजधानी सॉन्ग

Khushi Kakkar Patna Rajdhani Song: आशीष यादव और खुशी कक्कड़ का नया मगही गाना ‘पटना राजधानी’ रिलीज होते ही छा गया है. गाने में एक्ट्रेस के साथ आशीष यादव की केमिस्ट्री और जोरदार ठुमके ने दर्शकों को दीवाना बना रही है.

विज्ञापन

Khushi Kakkar Patna Rajdhani Song: मगही म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर आशीष यादव और भोजपुरी की खुशी कक्कड़ एक बार फिर अपने नए गाने ‘पटना राजधानी’ के साथ धमाल मचाने आ गए हैं. यह गाना मेरा मगही म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. गाने ने रिलीज के साथ इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. वीडियो में आशीष यादव और एक्ट्रेस के बीच खट्टी-मीठी केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.

एक्ट्रेस की बोल्ड एक्सप्रेशंस ने लूटी महफिल

गाने में एक्ट्रेस का लुक बेहद ग्लैमरस और देसी तड़के वाला है. उन्होंने चमकीली लाल रंग की क्रॉप टॉप के साथ एक बेहद खूबसूरत मल्टी-कलर नीला, हरा, बैंगनी और लाल का शिमरी लहंगा पहना है. उनकी यह शाइनिंग ड्रेस और उस पर उनके नखरे गाने की जान बनकर उभर रहे हैं. वहीं स्टाइलिश बाल और कानों में बड़े झुमके उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं. एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन इतने दमदार हैं कि फैंस उनके वीडियो को बार-बार देख रहे हैं. गाने के बोल बहुत ही मजेदार और कैची हैं. गाने में एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती का बखान करते हुए कहती हैं कि जब-जब निकलूं काजल करके, यूपी-बिहार के दिल धड़के. इतना ही नहीं, वह अपनी अदाओं और जवानी की तुलना पेट्रोल से करती हैं, जो हर तरफ आग लगा रही है. उनके बोल्ड एक्सप्रेशंस और जबरदस्त ठुमकों ने गाने में जान फूंक दी है.

गाने का वीडियो

गाने की टीम

इस गाने को चिंटू राजा ने लिखा है, जिनके बोल मगही फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं. वहीं प्रियांशु सिंह के धमाकेदार म्यूजिक ने इसे डांस फ्लोर के लिए परफेक्ट बना दिया है. ‘पैराडाइज प्रोडक्शन’ के बैनर तले बने इस वीडियो का निर्देशन और कोरियोग्राफी बहुत ही शानदार तरीके से की गई है. प्रोड्यूसर गुड्डू कुमार सिंह का यह गाना मगही लवर्स को खूब भा रहा है.

फैंस के रिएक्शन

यह भी पढ़ें: नया गाना ‘बलमा बेदर्दी’ हुआ रिलीज,बेदर्द पति के लिए छलका एक्ट्रेस का दर्द

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola