Bhabiji Ghar Par Hai 2.0: शो में वापसी पर 'गोरी मैम' सौम्या टंडन ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस बोलीं- दूसरे प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ गई हूं
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 31 Dec 2025 12:24 PM
सौम्या टंडन भाभीजी घर पर हैं 2.0, फोटो- इंस्टाग्राम
Bhabiji Ghar Par Hai 2.0: सौम्या टंडन ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वह 'भाभीजी घर पर हैं 2.0' में वापस करेंगी या नहीं. इसके अलावा उन्होंने 'धुरंधर पार्ट 2' में अपने किरदार को लेकर भी बात की.
Bhabiji Ghar Par Hai 2.0: गोरी मैम से घर-घर में मशहूर एक्ट्रेस सौम्या टंडन, जिन्हें हाल ही में धुरंधर में देखा गया था, भाभीजी घर पर हैं में अनीता नारायण मिश्रा का रोल निभाने के लिए जाना जाता है. उनके शो छोड़ने के बाद, यह रोल विदिशा श्रीवास्तव ने निभाना शुरू किया. अब यह शो दूसरे सीजन भाभीजी घर पर हैं 2.0 के साथ वापस आ रहा है और जहां शिल्पा शिंदे एक दशक बाद अंगूरी भाभी के रूप में लौट रही हैं, वहीं फैंस सौम्या की भी शो में वापसी का इंतजार कर रहे हैं.
हाल ही में Zoom के साथ एक लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
क्या दोबारा लौटेंगी ‘गौरी मैम’ सौम्य टंडन?
इंटरव्यू में जब सौम्या से पूछा गया कि क्या वह भाभीजी घर पर हैं 2.0 में वापस आने पर विचार करेंगी, तो एक्ट्रेस ने हमें बताया, “नहीं, मैं भाभीजी में बिल्कुल वापस नहीं आ रही हूं. मैं एक दूसरे प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ गई हूं. इस समय, मैं कुछ और कर रही हूं. इसलिए यह बिल्कुल सवाल से बाहर है.”
जिन्हें नहीं पता, एक्ट्रेस भाभीजी घर पर हैं फिल्म का भी हिस्सा नहीं हैं. इस फिल्म में शुभांगी अत्रे और रोहिताश्व गौर हैं और यह 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
धुरंधर पार्ट 2 में कैसा है सौम्या का रोल?
शो के बारे में बात करने के अलावा, एक्ट्रेस ने धुरंधर के दूसरे भाग के बारे में बात की. यह 19 मार्च, 2026 को रिलीज होगी. हालांकि, सौम्या का इसमें ज्यादा रोल नहीं है. बातचीत जारी रखते हुए, सौम्या ने धुरंधर 2 में अपने रोल के बारे में बताया.
एक्ट्रेस ने कहा, “धुरंधर पार्ट 2 में मेरा ज्यादा रोल नहीं है क्योंकि मेरे पति की मौत हो गई है. इसलिए आप मुझे देखेंगे, लेकिन आप मुझे ज्यादा नहीं देखेंगे. मैंने पहले ही बताया था कि यह एक छोटा सा रोल है, लेकिन इसे बहुत प्यार मिला है और इसका बहुत असर हुआ है, जिसकी मुझे उम्मीद नहीं थी. मैं आपको ज्यादा नहीं बता सकती, लेकिन मैं कहूंगी कि फिल्म में मेरा कोई बड़ा रोल नहीं है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










