Dhurandhar: ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच ‘इक्कीस’ के डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने धुरंधर जैसी फिल्म बनाने पर दिया बड़ा बयान, बोले- यह एकमात्र फॉर्मेट नहीं है
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 31 Dec 2025 7:59 AM
धुरंधर पर श्रीराम राघवन, फोटो- इंस्टाग्राम
Dhurandhar: श्रीराम राघवन ने आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' के बारे में बात करते हुए कहा कि वह उस फॉर्मेट की फिल्म नहीं बना सकते. आइए बताते हैं उन्होंने आगे क्या कुछ कहा. और उनकी आने वाली वॉर एपिक फिल्म इक्कीस के बारे में सबकुछ.
Dhurandhar: डायरेक्टर श्रीराम राघवन अपनी अपकमिंग फिल्म इक्कीस के साथ पहली बार वॉर एपिक जॉनर में कदम रखने जा रहे हैं. अब तक थ्रिलर और डार्क स्पाई फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले श्रीराम मानते हैं कि हर फिल्ममेकर की अपनी एक अलग भाषा और सोच होती है. हाल ही में द हिंदू को दिए एक इंटरव्यू में, जब उनसे आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर की तुलना उनकी स्पाई थ्रिलर एजेंट विनोद से करने को कहा गया, तो उन्होंने साफ शब्दों में अपनी राय रखी. श्रीराम ने कहा कि धुरंधर एक शानदार फिल्म है, जिसमें बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिलती है, लेकिन यह उस तरह की फिल्म नहीं है, जैसी वह खुद बनाना चाहेंगे. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.
श्रीराम राघवन: “यह एकमात्र फॉर्मेट नहीं है”
श्रीराम राघवन ने इंटरव्यू में कहा, “हमें यह समझना होगा कि हम अलग समय में जी रहे हैं. धुरंधर एक फिल्म है और यह बहुत अच्छा कर रही है. इसे करना भी चाहिए, लेकिन यह एकमात्र फॉर्मेट नहीं है. अगर मैं इसे फॉलो करने लगूं, तो यह सबसे बेवकूफी वाली बात होगी.”
श्रीराम राघवन ने फिल्म की सफलता के साथ-साथ डायरेक्टर आदित्य धर की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि आदित्य की समझ और सिनेमाई शैली अलग है, जिसे वह पसंद करते हैं, लेकिन वह खुद उस तरह की फिल्म नहीं बना सकते.
इक्कीस की डिटेल्स
फिल्म इक्कीस परमवीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट अर्जुन खेतपाल की जिंदगी पर आधारित है, जो यह सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के अधिकारी थे. फिल्म में अगस्त्य नंदा अर्जुन खेतपाल की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि उनके पिता के किरदार में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र नजर आएंगे. यह फिल्म धर्मेंद्र की बड़े पर्दे पर आखिरी फिल्म होगी.
इसके अलावा, फिल्म में जयदीप अहलावत और दीपक डोबरियाल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. इक्कीस 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










