Band Melam OTT Release: बचपन का प्यार, बिछड़ना और फिर मिलना, इस दिन OTT पर देखें 'बैंड मेलम'

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

बैंड मेलम ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Band Melam OTT Release: हर्ष रोशन और श्रीदेवी अपल्ला की फिल्म 'बैंड मेलम' अब ZEE5 पर रिलीज होगी. जानिए इसकी कहानी, कास्ट और OTT रिलीज डेट.

विज्ञापन

Band Melam OTT Release: तेलुगु रोमांटिक फिल्म ‘बैंड मेलम’ अब थिएटर के बाद OTT पर आने के लिए तैयार है. इस फिल्म में हर्ष रोशन और श्रीदेवी अपल्ला लीड रोल में नजर आते हैं. यह फिल्म 26 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब 24 अप्रैल 2026 से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी. अगर आपने इसे थिएटर में मिस कर दिया था, तो अब आप इसे घर बैठे आराम से देख सकते हैं.

बैंड मेलम मूवी OTT अनाउंसमेंट पोस्ट-

क्या है फिल्म की कहानी?

यह कहानी यादवगिरी यानी गिरी (Harsh Roshan) और राजी (Sridevi Apalla) की है, जो बचपन से एक-दूसरे के बहुत करीब होते हैं. शुरुआत में राजी का परिवार गरीब होता है, इसलिए गिरी का जमींदार परिवार उनकी मदद करता है और उन्हें अपने साथ रखता है. दोनों साथ बड़े होते हैं और उनके बीच एक खास रिश्ता बन जाता है. लेकिन समय के साथ सब कुछ बदलने लगता है. गिरी का परिवार आर्थिक तंगी में आ जाता है और राजी के पिता धीरे-धीरे गिरी से दूरी बनाने लगते हैं.

बड़े होने के बाद दोनों की जिंदगी अलग-अलग रास्तों पर चलती है. राजी पढ़ाई में आगे बढ़ती है, जबकि गिरी अपने म्यूजिक और बैंड के सपने को पूरा करने में लग जाता है. कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब राजी की जिंदगी में एक धोखा होता है. इस घटना के बाद दोनों की जिंदगी में कई इमोशनल और सामाजिक परेशानियां आती हैं.

अब सवाल यह है कि क्या गिरी और राजी इन मुश्किलों के बाद फिर से एक-दूसरे के करीब आ पाएंगे या नहीं, यही फिल्म की असली कहानी है.

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में हर्ष रोशन और श्रीदेवी अपल्ला के अलावा साई कुमार, गोपाराजू विजय और लक्ष्मण भी अहम रोल में नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें: Tamil Romantic Comedies on OTT: पार्टनर के साथ क्यूट फिल्में देखनी हैं? ये लिस्ट आपके काम की है

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola