शर्टलेस लुक में इस एक्टर ने चुराया शिवांगी जोशी का दिल, साथ में किया डांस, VIDEO मचा रहा तहलका

Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Jun 2025 11:22 AM

विज्ञापन

Shivangi Joshi

Bade Achhe Lagte Hain Naya Season: टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी का एक डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों साथ में काफी जबरदस्त लग रहे हैं. ये वीडियो उनके नये शो बड़े अच्छे लगते हैं का है. ये सीरियल सोनी टीवी पर जल्द ही आ रहा है.

विज्ञापन

Bade Achhe Lagte Hain Naya Season: एकता कपूर का अपकमिंग शो बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन चर्चा में है. शो में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी साथ में काम कर रहे हैं. शो के प्रोमो आने लगे हैं. लेटेस्ट प्रोमो में एक्टर शर्टलेस नजर आ रहे हैं. मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भाग्यश्री के साथ ऋषभ डांस करते हैं. दोनों की केमिस्ट्री काफी जबरदस्त लग रही है. वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा कि मैंने अभी देखा कि ऋषभ ने भाग्यश्री को गोद में उठा लिया है, हे भगवान यह बहुत हॉट है. एक यूजर ने लिखा कि ये क्या है सोनी वालों, हमारे होश उड़ाने का इरादा है क्या. एक यूजर ने लिखा कि हर्षद चोपड़ा उफ्फ.

शो बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन 16 जून से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा. शो में यश पंडित, पंकज भाटिया, विहान वर्मा, अनुज अहलूवालिया, नितिन भाटिया, दिव्यांगना जैन, मानसी श्रीवास्तव, मनोज कोल्हटकर, ऋषि देशमुख जैसे स्टार्स काम कर रहे हैं. शो का पहले दो सीजन सुपरहिट रहा था, जिसमें पहले सीजन में राम कपूर और साक्षी तंवर ने काम किया था.

यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola