‘अगर लोअर-टीशर्ट में रहोगी तो पति तलाक दे देगा…’, पत्नी Payal को सजने-संवरने की सलाह देना Armaan Malik को पड़ा भारी

Updated:
विज्ञापन
‘अगर लोअर-टीशर्ट में रहोगी तो पति तलाक दे देगा…’, पत्नी Payal को सजने-संवरने की सलाह देना Armaan Malik को पड़ा भारी

अरमान मलिक और पायल मलिक, फोटो- इंस्टाग्राम

YouTuber Armaan Malik अपने एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में हैं. पत्नी पायल मलिक को सजने-संवरने की सलाह देते हुए दिए गए बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

विज्ञापन

मशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का हिस्सा रह चुके अरमान मलिक एक बार फिर बड़ी मुसीबत और विवादों में फंस गए हैं. अरमान ने अपने एक नए व्लॉग में अपनी पहली पत्नी पायल मलिक को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिससे इंटरनेट पर लोग उनसे बहुत नाराज हैं. उनका यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अरमान मलिक की जमकर आलोचना कर रहे हैं.

वीडियो में अरमान ने क्या कहा?

इस वीडियो में अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों (पायल और कृतिका) के साथ बैठे नजर आ रहे हैं. अरमान, पायल के कपड़ों को लेकर उन पर सवाल उठाते हैं. इस पर पायल कहती हैं कि वह छोटे बच्चे को संभालने और अपनी मां की जिम्मेदारी निभाने में बहुत व्यस्त रहती हैं, इसलिए उन्हें सजने-संवरने का समय नहीं मिलता.

इसके जवाब में अरमान मलिक कहते हैं, “अगर तुम हर समय लोअर और टी-शर्ट में घूमोगी, तो पति कैसे प्यार करेगा? वह दो महीने में तुम्हें तलाक दे देगा. खुद को जितना अच्छे से तैयार रख सकती हो, रखा करो.” अरमान की इस बात से लोग भड़क गए हैं कि एक मां को बच्चे की देखभाल छोड़कर हर वक्त सजने की सलाह दी जा रही है.

भड़क उठे लोग, सोशल मीडिया पर मिली खरी-खोटी

अरमान के इस बयान को सुनकर इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों का कहना है कि अरमान अपनी पत्नी की इज्जत नहीं करते और महिलाओं को लेकर उनकी सोच बहुत खराब है. एक यूजर ने लिखा, “इसकी सोच ही खराब है, यह कैसा पति है?” दूसरे यूजर ने लिखा, “इस आदमी को तो कोई डेट भी न करे, यह क्या तलाक देगा.” वहीं कुछ लोग पायल से अपनी सेल्फ-रिस्पेक्ट को लेकर सवाल पूछ रहे हैं.

अरमान मलिक के परिवार के बारे में

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि अरमान मलिक ने साल 2011 में पायल से शादी की थी. उन दोनों के तीन बच्चे हैं. इसके बाद साल 2018 में अरमान ने पायल की बेस्ट फ्रेंड कृतिका मलिक से दूसरी शादी कर ली, जिससे उनका एक और बेटा है. हाल ही में पायल ने अपने चौथे बच्चे का स्वागत किया है. यह पूरा परिवार साल 2024 में ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में आया था, जहां दो शादियों को लेकर काफी बहस हुई थी.

अब इस नए वीडियो के बाद अरमान मलिक एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं.

यह भी पढ़ें: Bandar में अनुराग कश्यप संग काम करने पर बोले बॉबी देओल, कहा- वो एक ‘मैड जीनियस’ हैं

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola