Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा की तारीफ करने पर मालविका अपने भाई अनुज पर हुई नाराज, गुस्से में उठाया बड़ा कदम

शो अनुपमा में मालविका अपने भाई पर गुस्सा होने वाली है. अनुज, अनुपमा की तारीफ करता है और मालविका को ये अच्छा नहीं लगता. इस वजह से वो अनुज से लड़ लेती है.
Anupamaa Upcoming Twist: शो अनुपमा (Anupamaa) में मालविका, अनुपमा को अपने घर ले आती है. अनुज उसे फिर से घर पर देखकर काफी खुश हो जाता है. अनुपमा सबके लिए नाश्ता बनाने के बारे में सोचती है और तभी मालविका किचन में आ जाती है. वो अनु को किचन से बाहर जाने के लिए कहती है और कहती है वो अपने भाई के लिए नाश्ता बनाएगी.
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज अनुपमा के लिए चाय लाते और उससे पूछता है कि क्या मालविका ने जो कहा उसे बुरा लगा. अनुपमा कहती है नहीं. अनुज अनुपमा की अच्छाई की प्रशंसा करता है और कहता है कि वह उससे प्यार करता है. अनुपमा को लगता है कि अनुज भी उतना ही अच्छा है. इधर वनराज, काव्या से कहता है कि वो चाहे तो कैफे चला सकती है.
काव्या कैफे चलाने पर इनकार कर देती है और पारितोष उनसे पूछता है क्या वो कैफे ले सकता है. वनराज इसकी इजाजत दे देता है. काव्या, पारितोष का मजाक उड़ाती है कि उसे चैरिटी में कैफे मिला है. वहीं, अनुज के घर पर अनुज, मालविका द्वारा बनाए गए पैन केक की तारीफ करता है. वह अनुपमा के खाना पकाने के तरीके की भी प्रशंसा करता है और मालविका इससे अपसेट हो जाती है.
अनुपमा की तारीफ करने के लिए मालविका अनुज पर काफी नाराज हो जाती है. अनुज उससे माफी मांगता है. मालविका फिर अनुज से अक्षय से प्यार करने के बावजूद उसे रिजेक्ट करने पर शिकायत करती है और घर छोड़ कर चली जाती है. अनुज और अनुपमा उसे खोजने के लिए घर से बाहर निकल जाते है. अन, अनुज को समझाती है कि मालविका मिल जाएगी. वहीं, मालविका शाह हाउस रहने के लिए चली जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




