Anupama की पुरानी किंजल ने रूपाली गांगुली संग अनबन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अलग राय होना बड़ी बात नहीं

Published by : Ashish Lata Updated At : 10 Jun 2026 10:55 AM

विज्ञापन

रूपाली गांगुली संग अनबन पर क्या बोली निधि शाह फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: सीरियल अनुपमा की पुरानी किंजल ने सालों बाद रूपाली गांगुली संग अपनी अनबन की खबरों पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि अलग राय होना किसी मुद्दे पर कोई बड़ी बात नहीं है.

विज्ञापन

Anupama: ‘अनुपमा’ की ओरिजिनल किंजल, यानी निधि शाह ने जब शो छोड़ा था, तो रूपाली गांगुली संग उनकी अनबन की खबरें आई थी. उस वक्त एक्ट्रेस ने चुप्पी साध ली थी, लेकिन अब खुलासा किया कि है कि सेट पर अलग अलग ओपनियन के साथ मनमुटाव हुआ था, लेकिन अब रिश्ता सही है.

रूपाली गांगुली संग अनबन की खबरों पर क्या बोली निधि शाह

निधि शाह ने ‘द फ्री प्रेस जर्नल’ को दिए एक इंटरव्यू में रूपाली गांगुली के साथ अनबन की खबरों पर खुलकर बात की. उन्होंने साफ किया कि ‘अनुपमा’ एक्ट्रेस संग उनके रिश्ते अच्छे हैं. निधि ने साफ किया कि उन्होंने पहले कभी रूपाली के बारे में कुछ भी बुरा नहीं कहा था. वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस और मेहनती इंसान हैं. हर बार उनके बयान को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जाता है.

रूपाली और निधि के बीच है अच्छा रिश्ता

‘अनुपमा’ की पुरानी किंजल ने बताया कि रूपाली और उनकी राय किसी मुद्दे पर अलग-अलग थी, इसलिए पहले उनके बीच अनबन हो गई थी, लेकिन अब वह सब कुछ भूल चुकी हैं. उन्होंने कहा, “अब हमारे बीच सब कुछ बहुत अच्छा है. हम हमेशा से एक-दूसरे के साथ अच्छे रहे हैं, लेकिन अलग-अलग राय और असहमति होना कोई बड़ी बात नहीं है.”

निधि शाह के बारे में

निधि शाह की बात करें तो, एक्ट्रेस को आखिरी बार ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ में देखा गया था, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. इस शो में परमवीर सिंह चीमा, अंबरीश वर्मा, विजयंत कोहली, नवीन कस्तूरिया, अक्षत ग्रोवर, भव्य शर्मा जैसे कलाकार थे. निधि शाह ने कई सालों तक ‘अनुपमा’ में किंजल का किरदार निभाया. उनके शो छोड़ने के बाद, मनीष नागदेव के अपोजिट रोल निभाने के लिए मिलोनी कपाड़िया को चुना गया.

यह भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, CM रेखा गुप्ता बोली- शानदार, दिल्ली में हुई टैक्स फ्री

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola