ePaper

Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा की गोद में सिर रखकर अनुज खूब रोया, अनु को बताया अपने 25वें बर्थडे का ये राज

Updated at : 22 Dec 2021 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा की गोद में सिर रखकर अनुज खूब रोया, अनु को बताया अपने 25वें बर्थडे का ये राज

शो अनुपमा में एक के बाद एक नया मोड़ आ रहा है. अनुज, अनुपमा को अपने दिल में दबे उस राज को बताएगा, जिसे उसने सबसे छिपा कर रखा था.

विज्ञापन

Anupamaa Upcoming Twist: शो अनुपमा (Anupamaa) में मालविका अपने भाई अनुज के घर रहने आ गई है. अनुज, अनुपमा को अपने अतीत के बारे में बताना चाहता है. इधर वनराज अपने बच्चों से दोस्ती करता है और उन्हें कहता है कि वो एक अच्छा पिता बनेगा. काव्या ये सारी बातें सुन लेती है.

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनु को अपने 25वें बर्थडे के बारे में बताता है. वो अनुपमा को बताता है कि कैसे उसके माता-पिता की एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई और वह टूट गया. मुक्कू भी गंभीर थी और कोमा में चली गई थी. मालविका 14 दिन बाद कोमा से बाहर आई थी और वो शांत रहने लगी थी. मुक्कू की खामोशी उसे चुभने लगी थी.

अनुज ये सारी बातें बताते हुए अनुपमा की गोद में सिर रखकर रोने लगता है. इधर काव्या भी वनराज की नाराजगी देखकर रोती है. काव्या को याद आता है कि कैसे वनराज उसे तलाक देने पर अड़ा हुआ है. अनुपमा, अनुज को चुप कराती है और अनुज फिर सो जाता है. मालविका अपने भाई को लेने अनु के घर आती है.

Also Read: Anupamaa: वनराज ने स्टाइलिश अंदाज से सबको किया इंप्रेस, फैंस बोले- मालविका दीवाना हो जाएगी

मालविका अनु से पूछती है कि क्या वह अनुज से प्यार करती है. अनुज कहता है कि वह गलत सोच रही है औऱ वो दोनों सिर्फ दोस्त है. मालविका कहती है कि अनु को देखकर लगता है कि वह भी उनसे प्यार करती है लेकिन 70 के दशक के हीरो की तरह इसे बयां नहीं कर पा रही है. इधर समर, नंदिनी के साथ मिस्टर शाह के बारे में बात करती है. नंदिनी उसे मिस्टर शाह को पापा कहकर बुलाने कहती है.

इधर मालविका अनुज से कहती है कि वह उसे बाहरी लोगों के साथ अपने पारिवारिक मुद्दों पर चर्चा करना पसंद नहीं करती. इसके लिए अनुज बाद में अनु से माफी मांगता है. अबतक आपने देखा कि मालविका के आने से सब खुश कम हैरान ज्यादा थे. अनुज ने अपनी बहन के बारे में किसी को नहीं बताया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola