Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा ने पारितोष को मारा थप्पड़, अब क्या करेगा वनराज?
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Sep 2020 12:41 PM
Anupamaa Spoiler Alert: सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) टीआरपी के मामले में बाकी शोज से काफी आगे है. इन दिनों लोगों को शो का ट्रैक काफी पसन्द आ रहा है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि पारितोष वापस घर आकर काफी दुखी है. किंजल को ना पाने का गम उसे बर्दाशत नहीं हो पाता और वो शराब पीकर घर आता है. जिसके बाद पारितोष पूरे घर में खूब हंगामा करता है.
Anupamaa Spoiler Alert: सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) टीआरपी के मामले में बाकी शोज से काफी आगे है. इन दिनों लोगों को शो का ट्रैक काफी पसन्द आ रहा है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि पारितोष वापस घर आकर काफी दुखी है. किंजल को ना पाने का गम उसे बर्दाशत नहीं हो पाता और वो शराब पीकर घर आता है. जिसके बाद पारितोष पूरे घर में खूब हंगामा करता है.
पारितोष नशे के हालत में सबको बुरा भला कहता है. जिसके बाद अनुपमा उसे समझाने की कोशश करती है लेकिन वो कुछ नहीं समझता. इधर पारितोष लगातार बा, समर, अपनी फूफी-फूफा के बारे में ऊल-जलूल बातें बोले जाता है. अनुपमा अपना पारा खो देती है और पारितोष को थप्पड़ मारती है.
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज घर जब आता है बा उसे सबकुछ बता देंगी. अनुपमा इस बात से परेशान है कि वो क्या करें. पारितोष को कैसे संभाले. समर पारितोष को अपने कमरे में ले जायेगा, जहां वो नशे के हालात में किंजल का नाम लेते रहेगा. समर किंजल को फोनकर तोषू की हालत के बारे में बताता है. किंजल समर से कहती है कि उसकी बात पारितोष से करवाए.
Also Read: सारा अली खान ने ब्लू लिपस्टिक लगाकर लहरों के बीच यूं दिए पोज, फैंस बोले- नीला सम्रुद्र और…
अनुपमा जब पारितोष को खाना खिलाकर वापस जा रही होंगी तो उसे उसके पास से नींद की गोलियां देखती है. ये देखकर वनराज हैरान हो जाता है और अनुपमा बेहद डर जाती है. वरनाज बेहद गुस्से में होगा और अनुपमा से कहेगा कि तुम्हारे बच्चे तुम्हारे हाथ से निकल रहे है और अब ये गलती सुधारने के लिए तुम्हारे पास सिर्फ 24 घंटे है.
अब अनुपमा पारितोष को किंजल से कैसे मिलवाती है. ये देखना दिलचस्प होगा. क्या वनराज काव्या का राज अनुपमा के सामने खुल जाएगा. कैसे अनुपमा ये सब दिक्कतों का सामना करेगी. जानने के लिए देखिए अनुपमा का अगला एपिसोड.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










