ePaper

Anupamaa Updates: वनराज की इस हरकत पर फूटा काव्या का गुस्सा, अनुपमा को कह दिया 'बाहरवाली'

Updated at : 03 Dec 2021 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa Updates: वनराज की इस हरकत पर फूटा काव्या का गुस्सा, अनुपमा को कह दिया 'बाहरवाली'

अनुपमा बा औऱ बाबूजी की शादी की 50वीं सालगिरह मनाने शाह परिवार आती है. इस बीच काव्या उसे देखकर फिर से भड़क जाती है.

विज्ञापन

Anupamaa, 3 December 2021: पॉपुलर शो अनुपमा हर दिन के साथ दिलचस्प हो गया है. शाह परिवार में बा औऱ बाबूजी की शादी की 50वीं सालगिरह सारे घरवाले काफी धूमधाम से मना रहे है. शादी को लेकर सभी अपना राय देते है और तभी पाखी कहती है कि उसे कभी शादी नहीं करनी. ये जानकर घरवाले थोड़े हैरान हो जाते है.

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा शाह परिवार पहुंचती है और शादी को लेकर सारी तैयारी करने में जुट जाती है. अनुपमा को काम करता देख काव्या उससे चिढ़ जाती है. अनु और डॉली बा को दुल्हन के रूप में तैयार करते हैं. वनराज बापूजी को दूल्हे के रूप में तैयार करवाता है. इधर वनराज को मैसेज मिलता है कि उसका पार्सल आ गया है.

जीके, अनुज से पूछता है कि क्या वह अनु और वनराज को एक साथ देखकर जलन महसूस कर रहा है. अनुज कहता है कि वे बच्चों और परिवार के लिए एक साथ हैं और उसे ऐसे में कोई आपत्ति नहीं है. इधर समर सभी को ग्रुप फोटो के लिए बुलाता है. इस दौरान वनराज अनु के कंधे पर हाथ रखकर खड़ा होता है.

Also Read: Shehnaaz Gill की नयी फोटोज वायरल, चेहरे पर मुस्कान देख फैंस बोले- सिद्धार्थ आपको देखते होंगे…

ये देखकर काव्या गुस्सा हो जाती है और वो अनुपमा का हाथ पकड़कर उसे बाहर निकाल देती है. काव्या कहती है कि अनु ने तोशु की शादी के दौरान उसके साथ दुर्व्यवहार किया था जब उसने उसे थप्पड़ मारा और घर से बाहर निकाल दिया, तब अनु घरवाली थी और वो बाहरवाली. अब वो घरवाली है और अनुपमा बहारवाली. वनराज उसे रोकता है, लेकिन वो उसकी नहीं सुनती.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुज को शादी के जश्न के बीच किसी खास का कॉल आता है. अनुपमा सबके लिए खीर लाती है और वनराज उसके खीर की तारीफ करता है. वनराज के बदले अंदाज को देखकर काव्या एकदम शॉक्ड हो जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola