Anupamaa, 02 August, 2021, Written Update: इस वजह से किंजल- नंदिनी पर भड़कीं पाखी, कह दिया अनुपमा की चमची

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Aug 2021 8:05 AM

विज्ञापन

Anupamaa,02 August, 2021, Written Update:स्टार प्लस का टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) में वनराज और अनुपमा (Rupali Ganguly) के पास खुशियां ठहर ही नहीं रही. कैफे और डांस अकेडमी खुले ज्यादा दिन हुए ही नहीं और दोनों पर बड़ी मुश्किल आन पड़ी.

विज्ञापन

Anupamaa,02 August, 2021, Written Update:स्टार प्लस का टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) में वनराज और अनुपमा (Rupali Ganguly) के पास खुशियां ठहर ही नहीं रही. कैफे और डांस अकेडमी खुले ज्यादा दिन हुए ही नहीं और दोनों पर बड़ी मुश्किल आन पड़ी. बाबूजी ने सालों से टैक्स नहीं दिया और इस वजह से उन्हें 20 लाख रुपए देने होगे.

शाह परिवार में 20 लाख रुपए को लेकर खूब हंगामा होता है. राखी दवे अनुपमा और वनराज को पैसे देने का ऑफर देती है, लेकिन वनराज इसे लेने से मना कर देता है. काव्या इस बात पर काफी चिढ़ जाती है और बापूजी को काफी बुरा- भला भी कहती है. अब आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या इस हंगामे के बाद लॉग ड्राइव पर चली जाएगी. इस कारण पाखी अपनी डांस प्रैक्टिस नहीं कर पाएगी. अनुपमा पाखी को डांस सिखाने की बात कहती है, लेकिन वो उसकी बात नहीं सुनती. पाखी गुस्से में कह देती है कि अगर वो ये डांस कंपटीशन हारी तो तो ये सब कुछ आपकी वजह से होगी.

Also Read: कपिल शर्मा और भारती सिंह का ‘बचपन का प्यार’ सॉन्ग सुनकर फैन का हुआ ऐसा हाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पाखी अनुपमा से काफी बदतमीजी करती है और उसे काफी खरी- खोटी सुनाती है. किंजल उसे रोकने की कोशिश करती है लेकिन वो उसकी भी नहीं सुनती. नंदिनी पाखी की मदद के लिए आती है, लेकिन पाखी दोनों को अनुपमा की चमची कहती है. ये सब देखकर समर और पारितोष भी को भी काफी बुरा लगता है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि पूरे शाह परिवार को काव्या बता देती है कि कैफे और डांस क्लास चलाने के लिए उनको 20 लाख रुपए भरने होंगे. ये सुनकर सारा परिवार शॉक्ड हो जाता है. काव्या बापूजी पर टैक्स नहीं देने पर बहुत कुछ कहती है. इधर राखी दवे उनकी मदद के लिए आगे आती है, और वनराज और अनुपमा को नीचा दिखाने की कोशिश करती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola