Anupama-Yeh Rishta Kya Kehlata Hai जैसे शोज देखकर हो गए हैं बोर… तो इन रोमांटिक सीरियल्स को जरूर करें एंजॉय

Anupama-Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल्स हमारे डेली एंटरटेनमेंट का हिस्सा है. हर कोई जब घर के काम करके या फिर ऑफिस से फ्री होता है, तो मन को शांत करने के लिए कुछ शोज को एंजॉय करता है. आज हम आपको ऐसे रोमांटिक टीवी सीरियल के बारे में बताएंगे, जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिला था
Anupama-Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल्स देखना किसे पसंद नहीं है. हर कोई फ्री टाइम में अपने फेवरेट शोज को देखता है और उसमें चल रही कहानी और एक्टर्स से जुड़ जाता है. आज हम आपको कुछ ऐसे रोमांटिक टीवी सीरियल के बारे में बताएंगे, जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिला था और आज भी उनके एपिसोड्स को सब देखना पसंद करते हैं. इनमें ये है मोहब्बतें, बड़े अच्छे लगते हैं, जैसे सीरियल्स शामिल है. अगर आप अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है देखकर बोर हो गए हैं, तो इनको हॉटस्टार पर जरूर एंजॉय कर सकते हैं.
बड़े अच्छे लगते हैं 2
एकता कपूर की ओर से निर्मित पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते हैं सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर टेलीकास्ट किया गया था. यह शो दो लोगों राम- एक बिजनेस टाइकून और प्रिया- एक टीचर की खूबसूरत कहानी बताता है, जो अपने परिवार के कारण शादी कर लेते हैं और एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं. बाद में, उनकी प्रेम विरासत को उनकी छोटी बेटी प्राची और उसके सबसे अच्छे दोस्त राघव ने बढ़ाया था. आप इसे सोनी लिव पर देख सकते हैं.
ये है मोहब्बतें
ये है मोहब्बतें, साल 2013 का सबसे पसंदीदा टेलीविजन सीरियल में से एक है. जिसे एकता कपूर की ओर से निर्मित किया गया था और यह मंजू कपूर के उपन्यास- कस्टडी पर आधारित है. शो की कहानी की बात करें तो करण पटेल ने पंजाबी परिवार के एक तलाकशुदा और अमीर बिजनेसमैन रमन की भूमिका निभाई है, जो अपनी बेटी रूही के प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए संघर्ष करता है. उसका जीवन तब बदल जाता है, जब रूही को उनकी पड़ोसी, इशिता से शादी करनी पड़ती है. बाद में दोनों मिलकर एक परफेक्ट कपल बन जाते हैं. इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
Also Read- Anupama Twist: रूपाली गांगुली के शो में इन 2 किरदारों की हुई एंट्री, अनुज-अनुपमा को लाएंगे पास
इस प्यार को क्या नाम दूं?
गुल खान की ओर से निर्मित टेलीविजन सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?’ में बरुण सोबती और सनाया ईरानी ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सबको इम्प्रेस किया है. यह रोमांटिक शो अमीर और घमंडी अर्णव सिंह रायजादा और खुशी कुमारी गुप्ता की कहानी बताता है. वे पहली बार लखनऊ में मिले, जब खुशी ने गलती से अपना फैशन शो कैंसिल कर दिया, और बाद में उनके रास्ते दिल्ली में फिर से मिले. इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एंजॉय कर सकते हैं.
कैसी ये यारियां
कैसी ये यारियां शो में पार्थ समथान और नीति टेलर लीड रोल में दिखाई दिए थे और इसका पहला प्रीमियर 2014 में एमटीवी इंडिया पर हुआ था. माणिक मल्होत्रा के रूप में पार्थ समथान और नंदिनी मूर्ति के रूप में नीति टेलर ने अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों को बांधे रखा. पहले दो सीजन का प्रीमियर एमटीवी इंडिया पर हुआ था.
कसौटी जिंदगी की
एकता कपूर की ओर से निर्मित यह पॉपुलर सीरियल के दो सीजन आए. पहला 2001 में टेलीकास्ट हुआ, और शो को 2018 में नए कलाकारों के साथ वापस लाया गया. मूल शो में सीजेन खान और श्वेता तिवारी ने अनुराग और प्रेरणा की भूमिका निभाई, दो अलग-अलग लोग जो एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं. इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एंजॉय कर सकते हैं.
पवित्र रिश्ता
बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत एकता कपूर की ओर से निर्मित यह पॉपुलर सोप ओपेरा 2001 से 2016 तक प्रसारित हुआ, जिसने मानव और अर्चना की एक खूबसूरत विरासत बनाई, जो आज भी हमारे दिलों में रहते हैं. अंकिता लोखंडे ने एक घरेलू लड़की अर्चना की भूमिका निभाई, जबकि सुशांत सिंह राजपूत और बाद में हितेन तेजवानी ने एक मैकेनिक मानव की भूमिका निभाई, जिसे अर्चना से प्यार हो जाता है. इसे जी5 पर देखा जा सकता है.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










