Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित ने अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर किए जबरदस्त खुलासे, बोले- विलेन बनने में जो..

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ धमाकेदार होता जा रहा है. जब से सीरियल में रोहित की एंट्री हुई है, तबसे हर किसी की नजर इसपर टिकी हुई है. अब रोहित ने अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खुलासा किया है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है. खैर, मेकर्स दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. सीरियल की लेटेस्ट कहानी अभीरा और अरमान की प्रेम कहानी पर बेस्ड है. दोनों शादी करने के लिए बिल्कुल तैयार थे, लेकिन दादीसा ने मास्टरस्ट्रोक खेला. इसके अलावा, रूही और दादीसा ने अभीरा और अरमान को अलग करने के लिए हाथ मिलाया है. अब, रोहित ने भी पोद्दार हाउस में दोबारा एंट्री कर ली है. रोहित अरमान के साथ बातचीत नहीं कर रहा है और उसे लगता है कि उसने उसे धोखा दिया, क्योंकि उसने उसकी पत्नी रूही का इस्तेमाल किया.
क्या विलेन का किरदार निभाएगा रोहित
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, कावेरी अरमान और अभिरा के जीवन में उथल-पुथल मचा देती है. रोहित को लकवा मार गया है, जिससे पूरा पोद्दार परिवार परेशान है. दूसरी ओर, अभीरा अरमान और रोहित के बीच के रिश्ते को ठीक करना चाहती है, लेकिन, रूही के दिमाग में कुछ अलग ही खेल चल रहा है. वह रोहित की पत्नी के रूप में पोद्दार के घर लौटती है और अरमान के साथ फिर से एक होने की प्लानिंग करती है. अब फैंस ये जानना चाहते हैं कि रोहित की एंट्री सीरियल में क्या ट्विस्ट लेकर आएगा, क्या वह विलेन का किरदार निभाएगा.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रोडक्शन ने मुझसे बात…
रोमित राज ने अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर किए जबरदस्त खुलासे
रोमित राज ने रोहित की नई जिंदगी के बारे में बात की और क्या वह एक विलेन बनकर नजर आएगा. इस बारे में भी बताया. रोमित ने सास बहू और बेटियां संग बात करते हुए कहा कि यह अच्छा है रोहित के पास कई अलग-अलग शेड्स हैं. उन्होंने बताया कि कैसे गलतफहमियां इंसान के लिए सब कुछ बदल देती हैं और कभी-कभी परिस्थितियों के कारण एक बहुत अच्छा इंसान भी बदल जाता है.
शिवम खजुरिया को रोमित ने किया था रिप्लेस
उन्होंने आगे कहा कि वह इससे ज्यादा नहीं बता सकते और लोगों को यह देखना होगा कि रूही, रोहित, अरमान और अभीरा की जिंदगी कैसे बदलती है. उन्होंने कहा कि वह उन्हें मौका देने के लिए राजन शाही के आभारी हैं और कहा कि यह शो एक प्रतिष्ठित शो है और हर कोई इसे पसंद करता है. रोमित ने शिवम खजुरिया की जगह रोहित पोद्दार को लिया है.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










