ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत ने कोर्ट में आशका के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का किया खुलासा, क्या मिलेगी सई की कस्टडी

Updated at : 19 Jul 2024 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत ने कोर्ट में आशका के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का किया खुलासा, क्या मिलेगी सई की कस्टडी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां शो में हम कोर्ट रूम ड्रामा देखते हैं और आशका पहली सुनवाई जीत चुकी है. अब रजत अपनी बेटी को वापस लाने के लिए अर्श के साथ उसके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खुलासा करता है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में ने हाल ही में 7 साल का लीप लिया है. जिसके बाद भाविका शर्मा को छोड़कर ज्यादातर स्टारकास्ट ने शो को अलविदा कह दिया. अब रजत और सवी की कहानी चल रही है. जहां वह एक सिंगर फादर है और सई का अकेले ध्यान रख रहे हैं. हाल ही में टीआरपी चार्ट पर इसमें बड़ी संख्या में बड़ी गिरावट देखी गई है. लीप के बाद मेकर्स ने कहानी बदल दी है.

सई के लिए रजत से हाथ मिलाती है सवी

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में रजत और सवी के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखा जा रहा है. आशका, जो रजत की एक्स वाइफ और प्यार है, अपनी बेटी सई की कस्टडी की मांग कर रही है, लेकिन, अर्श जिसके साथ आशका का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है, उससे सई को हॉस्टल भेजने के लिए कहता है. सवी यह जानकर अपना आपा खो देती है कि रजत से कहती है कि वह ऐसा न होने दे. दोनों सई के खातिर एक दूसरे से हाथ मिलाते है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein से बाहर निकलने पर ईशान ने तोड़ी चुप्पी, शक्ति अरोड़ा ने कहा- वर्ल्ड कप के दौरान…

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विलेन के रोल में इस एक्टर ने ली एंट्री, सवी-रजत की जिंदगी करेगा तबाह

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की जिंदगी बर्बाद करने आया है शशांक, क्या रजत रोक पाएगा इस शादी को

सई को खोना नहीं चाहता है रजत

गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में, रजत को सवी के आरोप के कारण खुद को एक अच्छा पिता साबित करने में कठिन समय का सामना करना पड़ता है. वह अपनी बेटी को किसी भी कीमत पर खोने नहीं चाहता है. कोर्ट में पहली सुनवाई जीत चुकीं आशका आखिरी फैसले का इंतजार कर रही हैं. रजत किसी भी कीमत पर अपनी बेटी सई की कस्टडी वापस लेने की पूरी कोशिश करता है.

आशका के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को सबके सामने रजत ने उछाला

वह एक प्लान बनाता है और कोर्ट रूम में अर्श के साथ आशका के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को उजागर करता नजर आएगा. वह आशका के बुरे चरित्र के बारे में बात करते हैं, जो उनकी बेटी को प्रभावित कर सकता है. खैर, अदालत में रजत का बयान सई के पक्ष में एक बड़ा बदलाव ला सकता है. दूसरी ओर, रजत और सवी सई की खातिर फिर से एक होने की योजना बनाते हैं. हो सकता है कि दोनों आने वाले एपिसोड में एक दूसरे संग शादी करलें. सवी (भाविका शर्मा) की पहले से ही ये इच्छा थी कि वह एक बच्चे को गोद लेगी.

Entertainment Trending Videos

Also Read: Ghum Hai Kiskey Pyaar Meiin: सीरियल में इस किरदार की हुई एंट्री, अनुपमा शो से है कनेक्शन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola