Ghum Hai Kiskey Pyaar Meiin: सीरियल में इस किरदार की हुई एंट्री, अनुपमा शो से है कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Ghum Hai Kiskey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kiskey Pyaar Meiin

सीरियल गुम है किसी के प्यार में एक नयी एंट्री हो रही है. मेकर्स सीरियल की कहानी को दिलचस्प बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. अब इस किरदार के आने से कहानी में क्या ट्विस्ट आएग, ये देखने लायक होगा.

विज्ञापन

Ghum Hai Kiskey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में दर्शकों को पसंद आ रहा है. लीप के बाद की कहानी धीरे-धीरे दर्शकों के दिल में उतर रही है. रजत की बेटी सई की क्यूटनेस पर सवी का दिल आ गया है. वो उसके साथ एक कनेक्शन फील करती है. लीप के बाद कुछ पुराने किरदार रह गए, जबकि कुछ नये कलाकारों की एंट्री मेकर्स ने करवाई है. अब शो में अनुपमा फेम अमन माहेश्वरी की एंट्री हुई है.

गुम है किसी के प्यार में हुई अमन माहेश्वरी की एंट्री

अनुपमा में अमन माहेश्वरी ने नकुल का किरदार निभाया था, जो मालती देवी के साथ रहता था. इस किरदार उन्हें पहचान और लोकप्रियता दोनों मिली. अब उन्होंने गुम है किसी के प्यार में कदम रखा. ईटाइम्स टीवी से बातचीत में एक्टर ने बताया कि, शो में मेरी शादी सवी से होने वाली थी, लेकिन ये शादी नहीं हुई. एक्टर ने बताया, सवी मां नहीं बन सकती और इस वजह से उसने ये शादी तोड़ दी. लोगों को मेरा एक अलग रूप देखने को मिलेगा.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या रजत की एक्स वाइफ की होगी शो में एंट्री, सई-सवी को अलग करने की करेगी कोशिश

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान-भवर के बीच कैसे शूट हुआ आखिरी फाइट सीन, करणवीर बोहरा बोले- शक्ति और मुझे कुछ घूंसे…

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ने के बाद अब किस शो में नजर आएंगे ईशान, शक्ति अरोड़ा बोले- जैसे ही मुझे…

गुम है किसी के प्यार के क्या दिखाया गया

गुम है किसी के प्यार के ट्रैक की बात करें तो शो में दिखाया गया कि सवी, सवी के पिता रजत ठक्कर से मिलने एक रेस्तरां में जाती है. जहां वो सई के बारे में रजत को बताती है और उसे थोड़ा ज्यादा प्यार अपनी बच्ची को देने के लिए कहती है. रजत इस बात पर भड़क जाता है. दोनों को साथ में ईशा देख लेती है और उसे लगता है कि उनके बीच कुछ चल रहा है. ईशा, रजत का पीछा करते हुए उसके ऑफिस पहुंच जाती है और रजत के बारे में पूछताछ करती है. रजत के ऑफिस वालों को लगता है कि वो उसकी होने वाली सास है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद इस एक्टर की हो रही एंट्री, विलेन बनकर सवी की जिंदगी में लाएगा नया तूफान

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola