Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या रजत की एक्स वाइफ की होगी शो में एंट्री, सई-सवी को अलग करने की करेगी कोशिश
Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Jun 2024 2:19 PM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
गुम है किसी के प्यार में लीप आया है और अब रजत और सवी की कहानी दिखाई जा रही है. सात साल आगे कहानी बढ़ गई है. सवी की जिंदगी में सई की एंट्री हो गई है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में लीप आया और ईशान और सवी की लवस्टोरी खत्म हो गई. लीप से पहले ईशान की भवर जान से मार देता है. अब सवी शांतुन और ईशा के साथ रहती है. उसकी मुलाकात सई से होती है, जो रजत की बेटी है. सवी, सई से प्यार करने लगती है. सवी को रजत की हरकतों पर गुस्सा आता है क्योंकि उसे अपनी बेटी की फ्रिक नहीं है. रजत अपनी बेटी पर ध्यान नहीं देता है और इस बात से सवी परेशान हो जाती है.
सवी और सई का रिश्ता होगा मजबूत
गुम है किसी के प्यार में के अकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा की सवी और सई एक-दूसरे के काफी क्लोज हो जाएगी. उनका रिश्ता हर बीतते दिन के साथ मजबूत हो जाएगा. जब सई रोती और परेशान होती है, तो सवी भी परेशान हो जाती है. सवी को ये पसंद नहीं आता कि रजत अपनी बच्ची पर ध्यान नहीं देता. उसे लगता है कि फूल जैसी बच्ची को रजत प्यार क्यों नहीं करता. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी, सई की मां को फोन कर रजत के बिहेवियर के बारे में बताती है.
रजत की एक्स वाइफ की होगी एंट्री
रजत, सवी को गोल्ड डिगर कहता है और उसे लगता है कि अपने मतलब के लिए वो सई का इस्तेमाल कर रही है. सवी उसके इस बात का जवाब नहीं देती क्योंकि उसे लगता है कि वो एक असभ्य इंसान है. क्या रजत की एक्स वाइफ वापस आएगी. क्या उसके आने से कहानी में नया टर्न आएगा. वहीं, कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस कावेरी प्रियम, रजत की एक्स वाइफ का रोल प्ले करेगी. अब देखना है कि गुम है किसी के प्यार में मेकर्स सवी-रजत को कैसे मिलाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










