Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विलेन के रोल में इस एक्टर ने ली एंट्री, सवी-रजत की जिंदगी करेगा तबाह

Updated:
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

गुम है किसी के प्यार में एक नया टर्न देखने के लिए तैयार हो जाए. मेकर्स कहानी को ज्यादा से ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं. अब एक नये किरदार की एंट्री हो गई है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में सुर्खियों में है. सीरियल में लीप आने के बाद कहानी काफी आगे बढ़ गई है. रजत और सवी के परिवार एक ही बिल्डिंग में रहते हैं. दोनों के परिवार एक-दूसरे को पसंद नहीं करते. हालांकि किसमत दोनों को मिलाते रहते हैं. रजत की बेटी सई को सवी बहुत प्यार करती है. धीरे-धीरे नये किरदार की एंट्री भी हो रही है, जो कहानी को और भी ज्यादा दिलचस्प बना रहे हैं. एक्टर अंकित अरोड़ा ने इसमें एंट्री ले ली है और उनके आते ही नया टर्न शो में आ गया है.

‘गुम है किसी के प्यार में’ हुई विलेन की एंट्री

‘गुम है किसी के प्यार में’ अंकित अरोड़ा की एंट्री हो चुकी है और आते ही उसने फैंस को इम्प्रेस कर दिया. अंकित शो में अंश गुजराल का रोल प्ले कर रहे हैं. वो रजत की एक्स वाइफ आशिका के साथ दिखे. अंश और रजत के बीच तीखी बहस होती है. अंश उससे कहता है कि उसने उसकी पत्नी आशिका को उससे छिन लिया था और अब उसके बिजनेस को भी छिन लेगा. अंश, रजत के लिए परेशानी का कारण बनेंगे और सवी की जिंदगी में भी मुश्किल पैदा करेंगे.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की जिंदगी बर्बाद करने आया है शशांक, क्या रजत रोक पाएगा इस शादी को

Also Read: Ghum Hai Kiskey Pyaar Meiin: सीरियल में इस किरदार की हुई एंट्री, अनुपमा शो से है कनेक्शन

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान-भवर के बीच कैसे शूट हुआ आखिरी फाइट सीन, करणवीर बोहरा बोले- शक्ति और मुझे कुछ घूंसे…

अंकित अरोड़ा ने इन शोज में किया है काम

अंकित अरोड़ा ने रामायण, रजिया सुल्तान, चक्रवर्ती अशोक सम्राट, चंद्रकांता, बढ़ो बहू, पृथ्वी वल्लभ जैसे सीरियल्स में काम किया है. ज्यादातर उन्होंने नेगेचिव रोल ही सीरियल्स में प्ले किया है. वहीं, गुम है किसी के प्यार में दिखाया जा रहा है कि ईशा, सवी की शादी को लेकर परेशान है. सवी मां बनी बन सकती है और वो इस सच्चाई को छिपाकर किसी से शादी नहीं करना चाहती. लता और ईशा ने उसके लिए एक लड़का खोजा है, जिसका नाम शशांक है. शशांक, सवी के अतीत के बारे में जानकर भी उससे शादी के लिए तैयार है. ईशा और पूरे परिवार के दवाब के बाद सवी को भी शादी के लिए राजी होना पड़ता है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola