ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान की मौत का बदला लेने के लिए शो में होगी 2 नई एंट्री, सवी की खुशियां होंगी बर्बाद

Updated at : 18 Jul 2024 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. अब मेकर्स शो में और ज्यादा ट्विस्ट लाने के लिए कहानी को मजेदार बना रहे हैं. अब दो नई एंट्री होने वाली है, जो सवी की लाइफ में प्रोब्लम लाएंगे.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लोकप्रिय ड्रामा सीरीज गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज लीप के बाद मेन लीड के तौर पर नजर आ रहे हैं. लेटेस्ट कहानी काफी एंटरटेनिंग है और मेकर्स अपकमिंग एपिसोड में कई मजेदार ट्विस्ट और टर्न जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. सवी और रजत, जो एक-दूसरे के खिलाफ हैं, आशका से सई की कस्टडी वापस पाने के लिए हाथ मिलाते नजर आएंगे. आशका अपनी बेटी को हॉस्टल भेजना चाहती है.

भोसले परिवार की शो में होगी एंट्री

दरअसल शो गुम है किसी के प्यार में लीप आ गया है और उसके बाद कहानी पूरी तरह से बदल गई. ईशान की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शक्ति अरोड़ा ने शो को अलविदा कह दिया. खैर, लीप के बाद शो की टीआरपी में काफी गिरावट देखी गई है और अगर रूमर्स पर विश्वास किया जाए तो मेकर्स शो में ज्यादा से ज्यादा मसाला जोड़ने के लिए भोसले परिवार को पेश करने की योजना बना रहे हैं.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein से बाहर निकलने पर ईशान ने तोड़ी चुप्पी, शक्ति अरोड़ा ने कहा- वर्ल्ड कप के दौरान…

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विलेन के रोल में इस एक्टर ने ली एंट्री, सवी-रजत की जिंदगी करेगा तबाह

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की जिंदगी बर्बाद करने आया है शशांक, क्या रजत रोक पाएगा इस शादी को

गुम है किसी के प्यार में इस दो शख्स की होगी एंट्री

अक्का साहब और यशवंत राव सवी की जिंदगी में एंट्री करते नजर आएंगे और उसकी खुशियों का रास्ता बंद कर देंगे. अक्का साहब ईशान की मौत के लिए सवी को जिम्मेदार ठहराएंगे और उसकी जिंदगी नफरत से भर देंगे. क्या सवी अपनी खुशी वापस पा सकेगी? दूसरी ओर, भाग्यश्री चाहती है कि सई की कस्टडी पाने के लिए रजत और सवी शादी कर लें. ईशा भी चाहती है कि बेटे के एक्सीडेंट के बाद सवी अपनी जिंदगी में आगे बढ़े.

Entertainment Trending Videos

Also Read: Ghum Hai Kiskey Pyaar Meiin: सीरियल में इस किरदार की हुई एंट्री, अनुपमा शो से है कनेक्शन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola