Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में की ये नई एंट्री रजत की बनेगी दूसरी वाइफ, बोली- अपकमिंग एपिसोड में..

Updated:
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में ने जबसे लीप लिया है, तब से इसकी कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. हर कोई सवी और रजत की केमिस्ट्री को पसंद कर रहा है. सवी सई के साथ भी काफी अच्छा रिलेशन बना रही है. इसी बीच अब सीरियल में नई एंट्री होने वाली है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: यह कहना गलत नहीं होगा कि गुम है किसी के प्यार में पिछले एक महीने में हिंदी टेलीविजन का सबसे चर्चित शो बन गया है. जहां अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी की दौड़ में आगे हैं, वहीं ये सीरियल भी लगातार अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है. जहां शो ने हाल ही में लीप लिया है, जिसके बाद भाविका शर्मा को छोड़कर ज्यादातक स्टारकास्ट ने शो को अलविदा कह दिया. अब हितेश भारद्वाज सीरियल में नए लीड के तौर पर दिखाई दे रहे हैं.

रजत-सवी की केमिस्ट्री दर्शकों को आ रही है पसंद

छोटी सरदारनी अभिनेता ने गुम है किसी के प्यार में शक्ति अरोड़ा की जगह ली. जबकि भाविका शर्मा अब भी सवी के रोल में दिखाई दे रही हैं. हितेश भारद्वाज को सीरियल में उनके एक्टिंग के लिए दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. सवी और रजत धीरे-धीरे काफी अच्छी केमिस्ट्री बना रहे हैं, दर्शकों को स्टार प्लस के हिट शो में उनके सीन्स पसंद आए हैं. इसके अलावा कावेरी प्रियम, अमर्या खुराना, अंकित अरोड़ा, वरुण जैन जैसे अन्य कलाकार भी ‘गुम है किसी के प्यार में’ में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में शामिल हुए हैं.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein से बाहर निकलने पर ईशान ने तोड़ी चुप्पी, शक्ति अरोड़ा ने कहा- वर्ल्ड कप के दौरान…

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विलेन के रोल में इस एक्टर ने ली एंट्री, सवी-रजत की जिंदगी करेगा तबाह

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की जिंदगी बर्बाद करने आया है शशांक, क्या रजत रोक पाएगा इस शादी को

गुम है किसी के प्यार में होने जा रही है नई एंट्री

गुम हैं किसी के प्यार में‘ के दर्शकों के लिए एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. दरअसल ममता नाम की शख्स की नई एंट्री होने वाली है. उन्होंने अपने एंट्री और नए ट्विस्ट को लेकर कई खुलासे किए. एक्ट्रेस ने सास बहू और बेटियां संग बात करते हुए कहा, “ममता के पास एक फायदा है. रजत की बहन तारा भाभी चाहती है कि वह रजत की दूसरी पत्नी बने. जिस तरह से ममता सईं की अच्छी मम्मी बनने की एक्टिंग कर रही है. रजत को लगता है कि ममता सईं का ख्याल रखेगी.” एक्ट्रेस ने कहा कि रजत के परिवार वाले ममता को ‘रजत की पत्नी’ के रूप में देखना चाहते हैं, क्योंकि उनका मानना ​​है कि ‘वह सई के लिए परफेक्ट हैं.’

Also Read: Ghum Hai Kiskey Pyaar Meiin: सीरियल में इस किरदार की हुई एंट्री, अनुपमा शो से है कनेक्शन

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola