Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के लिए सवी संग शादी करेगा रजत, क्या, एक्स वाइफ को सिखाएगा सबक

Updated:
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के लिए सवी संग शादी करेगा रजत, क्या, एक्स वाइफ को सिखाएगा सबक

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सीरियल में सवी और रजत की नोकझोंक फैंस को पसंद आ रही है. अब आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि रजत सई के लिए सवी से शादी करेगा.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में सबसे पॉपुलर टेलीविजन शो में से एक है, जिसमें भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज मेन लीड के तौर पर दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में सीरियल में लीप आया था, जिसके बाद शक्ति अरोड़ा ने शो को अलविदा कह दिया था. अब सवी और रजत की प्यार-नफरत भरी केमिस्ट्री दुनिया भर में दिल जीत रही है. ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में मेकर्स नए ट्विस्ट और टर्न जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. खैर, शो की कहानी सवी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सई से प्यार करती है, लेकिन रजत चाहता है कि उसकी बेटी उससे दूर रहे.

शांतनु और ईशा हुए गिरफ्तार

गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में, हरिनी सवी के पास जाती है और उससे पूछती है कि वह कहां गई थी. वह सवी को बताती है कि शांतनु और ईशा को गिरफ्तार कर लिया गया है, क्योंकि रजत और उसके परिवार ने उसके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की और उन पर सई के अपहरण का आरोप भी लगाया. हालांकि किसी को ये पता नहीं है कि ममता ने सई को कफ सिरप की पूरी बोतल पिला दी थी. जिसके बाद सवी उसे अस्पताल लेकर गई थी.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein से बाहर निकलने पर ईशान ने तोड़ी चुप्पी, शक्ति अरोड़ा ने कहा- वर्ल्ड कप के दौरान…

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विलेन के रोल में इस एक्टर ने ली एंट्री, सवी-रजत की जिंदगी करेगा तबाह

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की जिंदगी बर्बाद करने आया है शशांक, क्या रजत रोक पाएगा इस शादी को

रजत से शादी करेगी सवी

सवी रजत की ओर से लगाए गए आरोपों से चिढ़ जाती है और उनसे कहती है कि आप सई की मेडिकल रिपोर्ट चेक करें. इधर सवी ने शशांक से अपनी सगाई तोड़ दी, क्योंकि शशांक ने उसे रजत से न लड़ने के लिए कहा था. सच जानने के बाद रजत पुलिस शिकायत वापस ले लेता है. सई ठीक होने के बाद, सवी को अपने पेरेंट्स के रूप में चुनती है. जिसके बाद रजत उससे शादी करने का फैसला करता है. वह अपनी बेटी सई की कस्टडी वापस लेना चाहता है. क्या सई के लिए सवी और रजत एक दूसरे संग शादी करके खुश रहेंगे.

Also Read: Ghum Hai Kiskey Pyaar Meiin: सीरियल में इस किरदार की हुई एंट्री, अनुपमा शो से है कनेक्शन

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola