Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: ईशान को रिप्लेस करने पर हितेश भारद्वाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह उनके लिए…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद शक्ति अरोड़ा की जगह हितेश भारद्वाज ने ले ली है. हितेश को फैंस पसंद करने लगे हैं, लेकिन वो ईशान को भी मिस करते हैं. अब ईशान की जगह लेने पर हितेश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में लीप आ गया है और ईशान यानी शक्ति अरोड़ा की जगह हितेश भारद्वाज ने ले ली है. हितेश शो में रजत ठक्कर का रोल प्ले करते हैं और उनकी एक बेटी है, जिसका नाम सई है. सवी, सई को बहुत प्यार करती है और उसका ध्यान रखती है. वहीं, हितेश ने दर्शकों का दिल जीतकर अपने सभी आलोचकों को गलत साबित कर दिया है. धीरे-धीरे रजत और सवी की जोड़ी फैंस को पसंद आने लगी है. अब शक्ति को रिप्लेस करने पर हितेश ने चुप्पी तोड़ी है.
गुम है किसी के प्यार में को लेकर हितेश भारद्वाज ने कही ये बात
हितेश भारद्वाज अब गुम है किसी के प्यार में लीड रोल प्ले कर रहें है. फैंस ने उन्हें शो में रजत के रोल में अपना लिया है. हितेश भारद्वाज ने टेलीएक्सप्रेस से बातचीत में शक्ति अरोड़ा ने रिप्लेस करने पर बात की. उन्होंने कहा, यह उनके लिए यह आसान है क्योंकि मेरे पास चलने का तय रास्ता है. हमें ग्राफ को ऊपर उठाना चाहिए जिसके लिए हम सभी कड़ी मेहनत कर रहे हैं.” रजत इससे पहले शो उडारियां में दिखे थे.
Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विलेन के रोल में इस एक्टर ने ली एंट्री, सवी-रजत की जिंदगी करेगा तबाह
Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की जिंदगी बर्बाद करने आया है शशांक, क्या रजत रोक पाएगा इस शादी को
गुम है किसी के प्यार में जानें क्या हुआ खास
गुम है किसी के प्यार में दिखाया गया कि सवी, रजत, शशांक एक अवॉर्ड फंक्शन में जाते हैं. यहां रजत को बेस्ट सीईओ का अवॉर्ड मिलता है वह इसे अपनी एक्स वाइफ को डेडिकेट करता है. ये देखकर आशिका और अर्श हैरान हो जाता है. दूसरी तरफ सई एक रूम में बंद हो जाती है और सवी खोजते हुए आती है. सई को वो शांत करती है क्योंकि उसे अकेले कमरे में बंद होने से डर लगता है. सवी उसे बाहर निकालती है और रजत आता है. रजत उसे बहुत बुरा-भला कहता है. सवी वहां से रोते हुए बाहर निकलती है.
Also Read: Ghum Hai Kiskey Pyaar Meiin: सीरियल में इस किरदार की हुई एंट्री, अनुपमा शो से है कनेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










