Anupama Upcoming Twist: वृद्धाश्रम चलाने में ये शख्स अनुपमा की करेगा मदद, अनुज की जिंदगी में आएगी तकलीफें

Anupama
Anupama Upcoming Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. अब जल्द ही शो में लीप आने वाला है. जहां अनु वृद्धाश्रम चलाएगी. वहीं अनुज की लाइफ पूरी तरह बर्बाद हो गई है. वह अनु के दूर होने से पागल हो गया है. अब वृद्धाश्रम चलाने में अनु का एक और शख्स मदद करेगा.
Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा में एक और ड्रामा देखने को मिलने वाला है. राजन शाही की ओर से निर्मित शो में एक और लीप आने वाला है. लेटेस्ट एपिसोड में, हमने देखा कि वनराज घर बेचकर एक पेंट हाउस लेने पर तुला हुआ है. अनुपमा इसके खिलाफ हैं और एनओसी पर साइन करने को तैयार नहीं हैं. बा और बापूजी ने शाह हाउस छोड़ दिया है और वृद्धाश्रम में रह रहे हैं. नए प्रीकैप में, हम देखते हैं कि शो में लीप आता है और अनुपमा अब एक वृद्धाश्रम चला रही है. उन्होंने इसका नाम आशा ओल्ड एज होम रखा है. वहीं दूसरी ओर अनुज कपाड़िया पूरी तरह टूट गए हैं. वह दुखी है और उनका गेटअप भी अलग हो गया है.
वृद्धाश्रम चलाने की अनुपमा ने खाई है कसम
अनुपमा के प्रीकैप में, हम देखते हैं कि अनुज कपाड़िया को एक चुनौतीपूर्ण समय का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उनका मेंटल हेल्थ खराब हो गया है. अनुपमा अनुज के प्यार को स्वीकार करने और उसके पास वापस जाने से इनकार कर देती है. उसका जीवन बिखर जाता है और वह पूरी तरह से टूट जाता है. इधर अनु ने वृद्धाश्रम चलाने का फैसला लिया है और ऐसा लगता है कि बा और बापूजी की हालत को देखकर ही उन्होंने यह कदम उठाया है, लेकिन वह इस जर्नी पर अकेले नहीं चलेगी. कोई होगा जो उसकी मदद करेगा.
Also Read: Anupama: बा-बाबूजी आए सड़क पर, अपने ही बेटे वनराज को नहीं उनकी फ्रिक, फूट-फूटकर रोई अनुपमा
Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा
Also Read: Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज
वृद्धाश्रम चलाने में ये शख्स अनुपमा की करेगा मदद
रिपोर्ट्स की मानें तो यशदीप अनुपमा की मदद करने के लिए आगे आएगा. यशदीप अनु का बॉस था, जब वह अमेरिका में थी. इसके बाद वह अनु के साथ स्पाइस एंड चटनी की मालिक बन गया. यशदीप को अनु का नेचर अच्छा लगा और वह उसके प्यार में पड़ गया. हालांकि अनु ने इसे स्वीकार नहीं किया और कहा कि वह सिर्फ दोस्त के तौर पर उसे देखती है. यशदीप भी डिंपी और टीटू की शादी का हिस्सा बनने के लिए भारत आए थे. ऐसे संभव है कि अनुपमा के इस फैसले में यशदीप साथ खड़ा रहेगा और मदद करेगा.
टीआरपी रेस पर टॉप पर रहा है अनुपमा
स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. इसने शुरुआत से दर्शकों को अपनी जबरदस्त कहानी और डायलॉग्स से एंटरटेन किया है. टीआरपी रेस में ये अक्सर टॉप पर बना रहता है. गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है और झनक जैसे सीरियल्स भी अभी तक अनुपमा टीआरपी को हरा नहीं पाए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










