Anupama: लीप के बाद इस वजह से अनुपमा ने शुरू किया वृद्धाश्रम, अनु-अनुज के अलग होने के कारण का भी हुआ खुलासा

Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Jul 2024 3:29 PM

विज्ञापन

Anupama Upcoming Twist

Anupama Upcoming Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सीरियल में जल्द ही लीप आने वाला है. जहां इस बात का खुलासा होगा कि अनु ने वृद्धाश्रम क्यों खोला. साथ ही ये भी पता चलेगा कि क्यों अनु और अनुज एक नहीं हो पाये.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के सीरियल में एक और बड़ा मोड़ आने वाला है. शो में एक और लीप आने वाला है. जिसके बाद जहां फैंस उम्मीद कर रहे थे कि अनु और अनुज एक हो जाएंगे, लेकिन मेकर्स ने एक अलग ही ट्विस्ट सोचकर रखा है. लीप दिखाने वाले प्रोमो में, हम देखते हैं कि अनुज कपाड़िया का मानसिक स्वास्थ्य खराब हो रहा है और अनुपमा वृद्धाश्रम शुरू कर रही है. वह सभी की मदद कर रही है. सभी ये जानने के लिए उत्सुक है कि अनु ने ये फैसला क्यों लिया.

बा-बापूजी के ढूढ़ने में कामयाब हो जाएंगे अनुपमा-अनुज

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में, हम देखते हैं कि बा और हसमुख लापता हो जाते हैं. वनराज (सुधांशु पांडे) ने शाह हाउस को तोड़कर पेंट हाउस बनाने का फैसला किया है. इस फैसले ने सभी को चौंका दिया है. काव्या अपनी बेटी के भविष्य की सुरक्षा के लिए अपना हिस्सा भी मांगती है. बा और बापूजी वनराज की बातचीत सुन लेते हैं और इस डर से शाह हाउस छोड़ने का फैसला करते हैं कि वनराज उन्हें बाहर कर देगा. हर कोई तनाव में है और अनुपमा भी. वह अनुज कपाड़िया के साथ बा और बापूजी की तलाश में जाती है. वे किसी तरह बा और बापूजी को ढूंढने में कामयाब होंगे. दोनों पूरी तरह से सदमे में होंगे.

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में से पहले इन सुपरहिट शोज का हिस्सा रह चुके हैं हितेश भारद्वाज, देखें लिस्ट

Read Also- Anupama: अनुपमा को वापस अपनी जिंदगी में आने के लिए गिड़गिड़ाएगा अनुज, श्रुति का होगा पर्दाफाश

Read Also- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के करियर को बर्बाद करने की इस शख्स ने खाई कसम, क्या रोक पाएगा अरमान

अनुज-अनुपमा इस वजह से नहीं होंगे एक

ऐसा लगता है कि बा और बापूजी की हालत अनुपमा को सोचने पर मजबूर कर देगी और वृद्धाश्रम खोलने के लिए प्रेरणा बनेगी. उसने आध्या की वजह से अनुज के साथ दोबारा नहीं जुड़ने का फैसला किया है. उनकी बेटी नहीं चाहती कि उसके माता-पिता एक हो जाएं और इस बार अनु, अनुज के बजाय बाकी सभी को प्राथमिकता देगी. वे अलग हो जाएंगे और अनुज को काफी तकलीफ होगी. अनु के फैसले से उसका मानसिक स्वास्थ्य खराब हो जाएगा और उसे मेंटल अस्पताल में भी जाना पड़ेगा.

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी-रजत की मुलाकात का इस शख्स ने खोला राज, कहा- दोनों एक दूसरे से…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola