Anupama: अनुज-अनुपमा की ऑफस्क्रीन लड़ाई पर सागर पारेख ने तोड़ी चुप्पी, कहा- नीचा दिखाने के लिए…
Published by : Ashish Lata Updated At : 06 Jul 2024 4:50 PM
Anupama upcoming twist
Anupama: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा में अनुज और अनु की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री हिट है. दोनों के सीन्स काफी वायरल होते हैं. अब सागर पारेख ने दोनों स्टार्स के अनबन पर चुप्पी तोड़ी है. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
Anupama: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना टेली टाउन की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं. उन्हें अनुपमा में काफी पसंद किया गया था. अनुज और अनुपमा बेहतरीन जोड़ी हैं और उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी बड़ी फैन फॉलोइंग है. हालिया एपिसोड ने सभी का ध्यान खींचा है, क्योंकि जहां अनु बिल्कुल अकेली है और दूसरों की मदद कर रही है. वहीं अनुज लंबे बाल और ढाढ़ी में दिल टूटा हुआ आशिक लग रहे हैं. फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि दोनों के बीच आखिरकार क्या हुआ है. जहां दोनों स्टार्स की ऑनस्क्रीन जोड़ी सुपरहिट है, वहीं ऑफस्क्रीन उनका रिलेशन ठीक नहीं है. कहा जाता है कि उनकी आपस में नहीं बनती.
अनुपमा-अनुज की ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री पर क्या बोले सागर पारेख
ऐसी अफवाहें थीं कि वे एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं और उन्हें एक साथ सीन करने में दिक्कत हो रही है. हाल ही में राजन शाही से भी इस बारे में पूछा गया था. उन्होंने यह भी कहा कि प्रोफेशनल तरीके से काम करें और किसी भी चीज का असर अपने परफॉर्मेंस पर न पड़ने दें. अब, सागर पारेख उर्फ समर ने अनुपमा के सेट पर अपने झगड़े की अफवाहों के बारे में खुलासा किया है.
Read Also- Anupama: अनुपमा को वापस अपनी जिंदगी में आने के लिए गिड़गिड़ाएगा अनुज, श्रुति का होगा पर्दाफाश
सागर पारेख ने रूपाली और गौरव के बीच की लड़ाई वाले अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
उन्होंने टेली मसाला से बात करते हुए कहा कि वह यह नहीं कहेंगे कि उनके बीच कई समस्याएं हैं, लेकिन वे दोनों प्रोफेशनल हैं. उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल लाइफ में हर जगह ऐसा होता है कि कभी-कभी लोग एक बात पर एक-दूसरे से सहमत नहीं होते हैं. उन्होंने शेयर किया कि ऐसा होता है लेकिन अगर कोई इसे बड़ी बात बना देता है तो यह एक मुद्दा है. उन्होंने कहा कि रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना दोनों बहुत प्रोफेशनल पर्सन हैं और वे केवल इस बारे में बात करते हैं कि सीन क्या हैं और यही प्रोफेशनलिज्म है.
रूपाली और गौरव का कैसे है बॉन्ड
उन्होंने बताया कि कभी-कभी हर किसी के घर में भी बहस होती रहती है और यह अब एक आम बात है. उन्होंने आगे कहा कि किसी ने कभी नहीं सुना कि रूपाली और गौरव एक-दूसरे का अपमान करते हैं या दूसरे व्यक्ति को नीचा दिखाते हैं. उन्होंने भी कभी सेट पर ऐसा कुछ होते नहीं देखा और उनमें से किसी ने भी कभी किसी इंटरव्यू में एक-दूसरे के खिलाफ बात नहीं की.
Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी-रजत की मुलाकात का इस शख्स ने खोला राज, कहा- दोनों एक दूसरे से…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










