Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के करियर को बर्बाद करने की इस शख्स ने खाई कसम, क्या रोक पाएगा अरमान

Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Jun 2024 11:26 AM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: ये रिश्ता क्या कहलाता है में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं. जहां हम देखेंगे कि अभीरा माधव संग पोद्दार हाउस में आती है. ये बात दादीसा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है. वह अभीरा के करियर को बर्बाद करने की कसम खाती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने सभी का ध्यान खींचा है. शो के हालिया एपिसोड काफी दिलचस्प और ट्विस्ट से भरपूर रहे हैं. हम सभी ने देखा कि अरमान ने रूही को छोड़ दिया और अभीरा से अपने प्यार का इजहार किया, लेकिन उन्होंने इस प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया. क्योंकि वह अब उस पर भरोसा नहीं कर सकती. माधव ने अभीरा का सपोर्ट किया और अरमान से उसके प्यार को पूरी तरह समझने के लिए कहा. अभीरा माधव के साथ एक नए घर में रहती है. इस घर के पीछे कुछ राज है और यह अरमान की असली मां का घर है. अरमान अभीरा को मनाता रहता है और जब वह अंततः उसके प्यार को स्वीकार करने का फैसला करती है, तो हम दादीसा को सब घराब करते हुए देखते है.

शिवानी को पोद्दार हाउस में लेकर आएगी अभीरा

दादीसा अभीरा को रूही और अरमान के पास्ट के बारे में बताती है. अभीरा रूही से मिलती है और उससे इस बारे में सवाल करती है. रूही उसपर कई आरोप लगाती है. दादीसा ऐसा दिखाती है जैसे उसे अभीरा की परवाह है. फिर अभीरा अरमान के पास जाती है और उससे हमेशा के लिए रिश्ता तोड़ लेती है. रूही अरमान को बताती है कि यह दादीसा ही थी, जिसने अभीरा को सच्चाई बताई है. अरमान दादीसा के पास जाता है और उसपर धोखाधड़ी का आरोप लगाता है. इधर विद्या को माधव की चिंता रहती है और वह उससे मिलने जाती है, लेकिन उसे पता चलता है कि वह शिवानी के घर में रह रहा है. शिवानी अरमान की असली मां हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही बनी मास्टरमाइंड, अभीरा पर लगाया अरमान को छीनने का आरोप, क्या फिर से दूर हो जाएंगे दोनों

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की पुरानी रूही ने इस शो में मारी धमाकेदार एंट्री, बोलीं- मैं विराट की एक्स वाइफ…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही से नहीं बल्कि अभीरा से शादी करना चाहता है अरमान, दादी सा ने फिर रचा बड़ा षड्यंत्र

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में आएंगे कई ट्विस्ट

राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, हम पोद्दार को सावन मिल्नी मनाते हुए देखेंगे और विद्या कहेगी कि वह पूजा तभी करेगी जब माधव आएगा. अरमान माधव को जिम्मेदार बनने और अपनी मां के पास वापस आने के लिए कहेगा. माधव पोद्दार के घर आएगा लेकिन अभीरा के साथ. दूसरी ओर, हम माधव को अभीरा को शिवानी के बारे में बताते हुए भी देखेंगे.

दादीसा अभीरा के करियर को बर्बाद करने का बनाती है प्लान

अभीरा को घर में देखकर दादीसा बिल्कुल भी खुश नहीं होंगी और वह एक बार फिर अभीरा के करियर को बर्बाद करने की योजना बनाना शुरू कर देगी. वह अभीरा से कहेगी कि उसे कोई काम नहीं देगा. अभीरा दादीसा को चुनौती देगी कि वह उदयपुर की सबसे बड़ी वकील बनेगी. हम पोद्दार परिवार में शिवानी और माधव के बारे में खुलती बातें भी देखेंगे, जो और भी नए मोड़ लेकर आएंगी.

Read Also- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अलग होने के बाद ऐसे मिलेंगे अरमान-अभीरा, क्या माधव के साथ अभीरा लौटेगी पोद्दार हाउस

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola