ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: पोद्दार हाउस में इस शख्स की एंट्री से सब हुए शॉक्ड, अभीरा-अरमान की बदलेगी जिंदगी

Updated at : 26 Jun 2024 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट और टर्न आने वाले है. जहां हम देखेंगे कि अभीरा और माधव पोद्दार हाउस जाते हैं. जहां अभीरा अरमान की असली मां शिवानी को लेकर भी जाती है. ये देखकर हर कोई शॉक्ड हो जाता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न के कारण सुर्खियों में है. हाल ही के एपिसोड में हमने अरमान को रूही को छोड़कर अभीरा के पास जाते देखा. अरमान ने आखिरकार कबूल कर ही लिया कि वह अभीरा से प्यार करता है और उसके बिना जी नहीं सकता है. इधर अभीरा माधव के साथ एक सीक्रेट हाउस में रहती है. हालांकि उसे ये नहीं पता है कि ये घर अरमान की मां का है. इस बात से अनजान अरमान वहां जाता है और अभीरा को साथ चलने के लिए कहता है, लेकिन अभीरा ऑफर को ठुकरा देती है और कहती है उसे उसपर भरोसा नहीं है.

अरमान-रूही का सच अभीरा के सामने आया

अरमान ने उम्मीद नहीं खोई और उसे समझाने की कोशिश करता रहा. जिसके बाद फाइनली अभीरा मान जाती है. अभीरा अपने प्यार का इजहार करने ही वाली होती है कि वहां दादीसा आ जाती है. वह अभीरा को भड़काने की कोशिश करती है. वह कहती है कि अरमान ने उसे धोखा दिया है, क्योंकि वह रूही को पहले डेट कर रहा था. अभीरा को यकीन नहीं होता और वह रूही से इस बारे में पूछती है. रूही गुस्से में आ जाती है और कहती है कि वह उसके दुख की वजह की वजह है. अभीरा ये सच सुनकर टूट जाती है और अरमान से मिलने चली जाती है और उसे झूठ बोलने के लिए खूब सुनाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही बनी मास्टरमाइंड, अभीरा पर लगाया अरमान को छीनने का आरोप, क्या फिर से दूर हो जाएंगे दोनों

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की पुरानी रूही ने इस शो में मारी धमाकेदार एंट्री, बोलीं- मैं विराट की एक्स वाइफ…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही से नहीं बल्कि अभीरा से शादी करना चाहता है अरमान, दादी सा ने फिर रचा बड़ा षड्यंत्र

माधव संग पोद्दार हाउस में आएगी अभीरा

राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में, हम देखेंगे कि सावन मिलनी फंक्शन हो रहा हैं और विद्या दादीसा से कहेगी कि वह तब तक जश्न नहीं मनाएगी जब तक कि उसे उसका पति वापस नहीं मिल जाता. अरमान माधव को घर लौटने के लिए कहेगा. माधव घर वापस आएगा लेकिन अभीरा को भी साथ लाएगा.

अरमान की असली मां को पोद्दार हाउस में लाएगी अभीरा

इसके बीच हम यह भी देखेंगे कि विद्या को पता चल जाएगा कि माधव अभीरा को अरमान की असली मां शिवानी के घर ले आया है. अभीरा को एक बूढ़ी औरत से शिवानी के बारे में सच्चाई भी पता चलेगी. अभीरा पोद्दार हाउस में शिवानी को भी अपने साथ लाएगी. अरमान और माधव उनका साथ देंगे. यह देखना दिलचस्प होगा कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब अरमान और अभीरा की जिंदगी कैसे बदलेगी.

Read Also- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अलग होने के बाद ऐसे मिलेंगे अरमान-अभीरा, क्या माधव के साथ अभीरा लौटेगी पोद्दार हाउस

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola