ePaper

Anupama Written Update : अनुपमा के घर में काव्या की फिर से इंट्री, इस बात को लेकर राखी और बा उलझे

Updated at : 10 Jan 2021 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Written Update : अनुपमा के घर में काव्या की फिर से इंट्री, इस बात को लेकर राखी और बा उलझे

Anupama Written Update: स्टार प्लस का सुपरहिट शो 'अनुपमा' (Anupama) दर्शकों का फेवरेट शो है. इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि किंजल वनराज को घर पर देखकर गुस्सा हो जाती है और उसे खूब बुरा- भला कहती है. किंजल कहती है कि अगर वो इस घर में रहेंगे तो, वो घर छोड़कर चली जाएगी.

विज्ञापन

Anupama Written Update : स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ (Anupama) दर्शकों का फेवरेट शो है. इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि किंजल वनराज को घर पर देखकर गुस्सा हो जाती है और उसे खूब बुरा- भला कहती है. किंजल कहती है कि अगर वो इस घर में रहेंगे तो, वो घर छोड़कर चली जाएगी.

आनेवाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि किंजल घर छोड़कर जाने लगती है, तो अनुपमा उसे रोकती है. वो समझाती है कि, एक रिश्ता टूटा है लेकिन बाकी के तो रिश्ते है ना. एक रिश्ते के लिए बाकी के रिश्ते क्यों तोड़ना. किंजल उसकी बात मान जाती है और सबके लिए चाय बनाने के लिए चली जाती है.

इधर राखी भी घर में इंट्री लेती है और किंजल और तोषू के आने से खुश हो जाती है. राखी वनराज को देखकर चौंक जाती है औऱ कहती है शायद उसकी वजह से ही वो घर वापस आ गए. बा कहती है काश उस दिन जो मैंने सपना देखा था वो पूरा कर पाती. दरअसल, वो अपने उस सपने की बात कर रही होती है जिसमें वो राखी को थप्पड़ मारती है.

Also Read: Anupama Written Update : वनराज को घर पर देखकर भड़की किंजल, अनुपमा के सामने रख दी ये शर्त!

बा राखी से कहती है वनराज की हालत तेरे कारण हुई है. इस बात को लेकर दोनों में खूब बहस होती है. अनुपमा बा और राखी को शांत करती है. इधर काव्या भी घर आ जाती है और उसे याद आने लगता है कि अनुपमा ने कैसे थपप्ड़ मारा था. काव्या भी राखी को खूब खरी-खोटी सुनाती है और कहती है तुमने ही मुझे उस दिन भड़काया था, जिसके बाद ही सबकुछ हुआ था.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि बाबूजी से वनराज सॉरी कहता है. वनराज कहता है कि तोषू की शादी में जो हुआ, उसके लिए वो माफी मांगता है. बाबूजी उससे कहते है कि तुझे अभी एहसास नहीं हुआ है कि तूने क्या खोया है, जब तुझे ये बात पता चलें तब सॉरी आकर कहना. अनुपमा को बाबूजी औऱ समर एक नई घड़ी गिफ्ट में देते है.

Posted By : Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola