ePaper

Anupama Written Update : वनराज को घर पर देखकर भड़की किंजल, अनुपमा के सामने रख दी ये शर्त!

Updated at : 09 Jan 2021 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Written Update : वनराज को घर पर देखकर भड़की किंजल, अनुपमा के सामने रख दी ये शर्त!

Anupama Written Update: स्टार प्लस का सुपरहिट शो 'अनुपमा' (Anupama) एक बार फिर से टीआरपी की रेस में सबसे आगे निकल गया. जारी ट्रैक के अनुसार, वनराज से काव्या बार-बार मिलने की बात करती है, लेकिन वो उसे मना कर देता है. अनुपमा को वनराज सॉरी कहता है और नये साल का जश्न सबके साथ घर पर मनाता है.

विज्ञापन

Anupama Written Update: स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ (Anupama) एक बार फिर से टीआरपी की रेस में सबसे आगे निकल गया. जारी ट्रैक के अनुसार, वनराज से काव्या बार-बार मिलने की बात करती है, लेकिन वो उसे मना कर देता है. अनुपमा को वनराज सॉरी कहता है और नये साल का जश्न सबके साथ घर पर मनाता है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बाबूजी से वनराज सॉरी कहता है. वनराज कहता है कि तोषू की शादी में जो हुआ, उसके लिए वो माफी मांगता है. बाबूजी उससे कहते है कि तुझे अभी एहसास नहीं हुआ है कि तूने क्या खोया है, जब तुझे ये बात पता चलें तब सॉरी आकर कहना. अनुपमा को बाबूजी औऱ समर एक नई घड़ी गिफ्ट में देते है.

बाबूजी को परेशान देखकर अनुपमा कहती है कि आप परेशान मत हो. माना मेरा और आपके बेटे का रिश्ता पहले जैसा नहीं है, लेकिन ख्याल पहले जैसे ही उनका रखूंगी. अनुपमा स्कूल जाने के लिए तैयार होती है और सारे घरवाले उसका हौसला बढ़ाते है. इधर काव्या को वनराज एक वॉइस नोट भेजता है, जिसमें वो उसे नये साल की बधाई देता है.

Also Read: Anupama Written Update : वनराज ने इस बात के लिए अनुपमा से कहा सॉरी, काव्या ने देखा बहुत बुरा सपना

स्कूल से निकलकर अनुपमा बहुत खुश होती है औऱ सोचती है कि ऐसे ही हर दिन अच्छा जाए. वहीं किंजल और पारितोष घर वापस आते है. किंजल वनराज को देखकर चौंक जाती है और उनसे कहती है आपको तो अपने घर होना चाहिए था. किंजल वनराज को स्वार्थी कहती है. तोषू उसे समझाता है लेकिन वो उसकी नहीं सुनती.

जिसके बाद किंजल घर छोड़कर जाने लगती है. अनुपमा उसे समझाती है कि लेकिन वो कहती है कि इस इंसान ने आपको खून के आंसू रुलाया है, और मैं उन्हें यहां नहीं देख सकती. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि काव्या सपना देखती है कि समर वनराज का सारा सामना लेने उसके घर जाता है. समर कहता है कि वो यहां कभी नहीं आने वाले. अगर आपने उनसे मिलने की कोशिश की तो हमें कोर्ट के आर्डर लेने होंगे आपसे दूर रहने के लिए. तभी उसका सपना टूट जाता है. वो देखती है कि समर सिर्फ लैपटॉप लेने आया है.

Posted By : Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola