Anupama Upcoming Episode : अनुपमा के सामने खुला उसके बीमारी का राज, अद्वैत के खुलासे से अब आगे क्या होगा

Anupama Upcoming Episode : सीरियल अनुपमा (Anupama) ने फिर से टीआरपी रेस में बाजी मार ली. स्टार प्लस का ये शो लगातार नंबर एक पर बरकरार है. जारी ट्रैक के अनुसार, अनुपमा अपना घर देखकर काफी खुश हो जाती है. नये घर में स्वागत के लिए बा और पूरा परिवार होता है. सब बहुत हैप्पी होते है, लेकिन अनुपमा को लगता है कि ये लोग उससे कुछ छिपा रहे है.
Anupama Upcoming Episode : सीरियल अनुपमा (Anupama) ने फिर से टीआरपी रेस में बाजी मार ली. स्टार प्लस का ये शो लगातार नंबर एक पर बरकरार है. जारी ट्रैक के अनुसार, अनुपमा अपना घर देखकर काफी खुश हो जाती है. नये घर में स्वागत के लिए बा और पूरा परिवार होता है. सब बहुत हैप्पी होते है, लेकिन अनुपमा को लगता है कि ये लोग उससे कुछ छिपा रहे है.
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा सोचती है कि शायद वो घर से जाने वाली है औऱ तलाक होने वाला है इसलिए सारे लोग उसका ध्यान रख रहे है. अनुपमा अपने नये घर में पूजा करती है और अपने किचन में जाती है. इस दौरान बा इमोशनल हो जाती है, लेकिन वनराज उसे संभाल लेता है.
इधर काव्या सबको देखकर शॉक्ड हो जाती है औऱ समझ नहीं पाती कि सब ऐसे क्यों बिहेव कर रहे है. काव्या सोचती है कि वो फिर से कहीं अकेले ना रह जाए. काव्या वनराज से बात करती है और उसपर बहुत ज्यादा गुस्सा भी. वनराज कहता है कि इस बीमारी में वो उसे अकेले नहीं छोड़ सकता. काव्या उसपर जोर डालकर पूछती है कि वो उससे शादी करना चाहता है या नहीं.
वनराज कहता है कि ये सही टाइम नहीं है तलाक लेने का, जैसे ही सही वक्त आएगा वो उससे डिवोर्स ले लेगा. आज उसे जरुरत है मेरी तो मैं उसे छोड़ नहीं सकता. काव्या ये सब सुनकर वहां से चली जाती है. इधर घर के बाहर अनुपमा की मुलाकात अद्वैत से होती है. बातों ही बातों में अनुपमा को अपनी बीमारी के बारे में मालूम चल जाता है और वो ये सुनकर थोड़ा परेशान हो जाती है.
पिछले एपिसोड में आपने देखा कि वनराज समर के सामने रोते होते है. समर कहता है कि अगर आप मम्मी को खुश देखना चाहते है तो उन्हें तलाक दे दीजिए. वनराज उसे समझाता है कि ये वक्त ये सब बातें करने का नहीं है. ये समय अनुपमा को खुश करने के लिए है. वनराज समर से वादा लेता है कि वो रिपोर्ट की बात अनुपमा को नहीं बताएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




