ePaper

Anupama Written Update : अनुपमा की बातें सुनकर वनराज हुआ इमोशनल, राखी ने कही ये बात

Updated at : 01 Apr 2021 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Written Update : अनुपमा की बातें सुनकर वनराज हुआ इमोशनल, राखी ने कही ये बात

Anupama Written Update: राजन शाही का शो अनुपमा (Anupama) हर बार टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे रहता है. इन दिनों शो में होली का मजेदार ट्रैक चल रहा है. अनुपमा गलती से भांग पी लेती है, जिसके बाद वो वनराज को रंग लगा देती है. काव्या ये सब देखकर बहुत गुस्सा हो जाती है.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Episode : राजन शाही का शो अनुपमा (Anupama) हर बार टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे रहता है. इन दिनों शो में होली का मजेदार ट्रैक चल रहा है. अनुपमा गलती से भांग पी लेती है, जिसके बाद वो वनराज को रंग लगा देती है. काव्या ये सब देखकर बहुत गुस्सा हो जाती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा भांग पीने के बाद घरवालों से अपने दिल की बात कहती है, जो उसने कई सालों से अपने मन में दबाए रखे थे. अनुपमा राखी दवे से कहती है कि वो चाहे उससे कितनी भी नफरत करें, लेकिन उसे राखी से कोई शिकायत नहीं है. वो कहती है आपकी बेटी किंजल बहुत अच्छी है.

अनुपमा वनराज से कहती है कि आपको हमेशा मेरे अन्दर कमी दिखी. आपने कभी मुझे समझा नहीं. वो कहती है जब मैं इस घर से जाउंगी तो सब बहुत रोने वाला है. मैं सबको याद आने वाली हूं. अनुपमा बहुत सारी बातें कहती है. जिसके बाद वनराज उसे अपने कमरे में ले जाता है.

अनुपमा वनराज से कहती है कि उसने उससे बहुत प्रेम किया. आपने कभी मुझसे प्यार नहीं किया. वनराज ये सब सुनकर काफी इमोशनल हो जाते है औऱ पुरानी बातें याद आने लगता है. राखी बताती है कि वो किसी और के लिए ठंडाई लेकर आई थी औऱ पता नहीं कैसे अनुपमा इसे पी लेती है.

Also Read: Kundali Bhagya Upcoming Episode : करण ने पृथ्वी को किया चैंलेज, प्रीता के प्लान में क्या होगा अब आगे…

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि पूरा परिवार अनुपमा को नशे की हालत में पाते हैं. जब बा उसे शांत करने की कोशिश करती है, तो वह उसे बताती है कि वह हमेशा चाहती थी कि वह उसकी मां बने और सास की तरह व्यवहार न करे. वो बाबूजी को अपनी तरफ से धन्यवाद देती है कि उन्‍होंने हमेशा उसका साथ दिया.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola