ePaper

Kundali Bhagya Written Update: करण ने पृथ्वी को किया चैंलेज, प्रीता के प्लान में क्या होगा अब आगे...

Updated at : 01 Apr 2021 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Written Update: करण ने पृथ्वी को किया चैंलेज, प्रीता के प्लान में क्या होगा अब आगे...

Kundali Bhagya Written Update: सीरियल कुंडली भाग्‍य (Kundali Bhagya) में इन दिनों दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में होली का ट्रैक चल रहा है. वहीं, सृष्टि और प्रीता प्लान बनाती है कि किसी तरह पृथ्वी का सच लूथरा हाउस में सबके सामने आ जाए, ताकि कृतिका की शादी उससे ना हो.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Upcoming Episode : सीरियल कुंडली भाग्‍य (Kundali Bhagya) में इन दिनों दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में होली का ट्रैक चल रहा है. वहीं, सृष्टि और प्रीता प्लान बनाती है कि किसी तरह पृथ्वी का सच लूथरा हाउस में सबके सामने आ जाए, ताकि कृतिका की शादी उससे ना हो.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सृष्टि और प्रीता पृथ्वी को भांग पिलाने का प्लान बनाती है, ताकि वो भांग के नशे में सारी सच्चाई सबको बता दें. वो सबको बता दें कि उसने कृतिका से क्यों शादी की. प्रीता पृथ्वी को भांग पीने देती है, लेकिन शर्लिन को उसपर शक हो जाता है.

शर्लिन पृथ्वी से भांग लेकर कृतिका को पीने के लिए दे देती है. ये देखकर समीर और सृष्टि उससे लेकर भांग गिरा देते है. जिसके बाद प्रीता फिर से उसके लिए भांग बनाती है और पृथ्वी को देती है. लेकिन आस्था उसे रोक लेती है. प्रीता आस्था को पृथ्वी के बारे में सबकुछ बताती है और आस्था को उसकी बातों पर यकीन हो जाता है. आस्था प्रीता के प्लान में शामिल हो जाती है.

Also Read: कुंडली भाग्य की ‘शर्लिन’ रियल लाईफ में हैं काफी बोल्ड, देखें अनदेखी तसवीरें

आस्था प्रीता से कहती है कि उन्हें सबसे ज्यादा भांग पीने का कॉम्पिटिशन रखना चाहिए, ताकि वो जीतने के चक्कर में आकर खूब सारा भांग पी ले. जिसके बाद करण पृथ्वी को चैंलेज करता है कि वो उसके साथ भांग पीने का कॉम्पिटिशन करें. पृथ्वी ये चैंलेज एक्सेप्ट कर लेत है.

अबतक आपने देखा कि प्रीता कृतिका बनकर औऱ घूंघट ओढ़कर अक्षय से मिलने पहुंच जाती है. अक्षय प्रीता को कृतिका समझकर उससे बदतमीजी करने लगता है. उसकी इस हरकत से प्रीता गुस्से में आकर उसे थप्पड़ मार देती है. जिसके बाद अक्षय को पता चल जाता है कि ये कृतिका नहीं प्रीता है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola