Anupama Twist: इस शख्स को बचाने में गुंडों ने प्रेम को मारा चाकू, बाल-बाल बची राही, अनु का हुआ बुरा हाल

Edited by Ashish Lata
Updated:
विज्ञापन

Shivam Khajuria on alisha parveen exit

Anupama Twist: अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है, क्योंकि अनु की रसोई में गुंडे घुस जाते हैं. वह राही के गर्दन पर चाकू रखते हैं, लेकिन प्रेम उसे बचाने के लिए आता है.

विज्ञापन

Anupama Twist: रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल अनुपमा अपने जबरदस्त ट्विस्ट से दर्शकों को एंटरटेन कर रही है. कहानी अनु और उसकी बेटी राही के इर्द-गिर्द घूम रही है. जहां गुजराती सुपरस्टार प्रतियोगिता के बाद, राही ने अनु की रसोई का कार्यभार संभाला और इसका नाम बदलकर राही की रसोई कर दिया. इसी बीच, एक लव ट्रायंगल भी देखने को मिल रहा है. जिसमें प्रेम राही से प्यार करता है. इधर माही भी प्रेम के प्यार में है.

अंश को बेनकाब करेगी सलोनी

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, सलोनी अंश को बेनकाब करने के लिए कृष्णकुंज में पहुंचती है. अंश डर जाता है और मामले को संभालने के लिए अनुपमा और लीला से उसका परिचय अपने दोस्त की बहन के रूप में करवाता है. हालांकि सलोनी अंश का कॉलर पकड़ती है और उसे पैसे लौटाने के लिए कहती है. हालांकि वह थोड़ी मोहलत मांगता है.

अनु की रसोई में घुसे गुंडे

बाद में सलोनी अपने साथियों को फोन करती है और उन्हें अनुपमा की रसोई में मिलने के लिए कहती है. वह रेस्टोरेंट से सब कुछ लूटने और एक साथ भागने की प्लानिंग के बारे में बताती है. इसी बीच अनुपमा रसोई का दरवाजा खुला देख शॉक्ड हो जाती है. उसे लगता है कि चोर अंदर आ गए होंगे. एक छड़ी के साथ, वह अंदर जाती है, लेकिन दो लोग उसपर हमला कर देते हैं. प्रेम ठीक समय पर पहुंचता है और घुसपैठियों के छक्के छुड़ाता है. हालांकि, उनमें से एक व्यक्ति ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया, जिससे उसे कुछ दिखाई देना बंद हो गया.

राही को बचाने के चक्कर में प्रेम पर गुंडों ने चाकू से किया हमला

जैसे ही मामला बिगड़ता है, उनमें से एक आदमी राही की गर्दन पर चाकू रख देता है. जिससे अनुपमा घबरा जाती है और मदद के लिए चिल्लाती है. यह महसूस करते हुए कि राही खतरे में है, प्रेम हीरों की तरह खड़ा होता है और उस इंसान पर हमला करके अपने प्यार को बचाता है. लड़ाई के बीच हमलावरों में से एक ने प्रेम के पेट में चाकू मार दिया, जिससे हर कोई सदमे में आ गया.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी ने अपकमिंग ट्विस्ट पर से उठाया पर्दा, बोली- खतरनाक जाल से कैसे…

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 4 में अक्षय कुमार की होगी वापसी, फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर बोले- उन्हें वापस पाकर…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola