Anupama Twist: ये शख्स नहीं चाहता है अनुज-अनुपमा करें शादी, कपल साथ बिताएंगे क्वॉलिटी टाइम

Updated:
विज्ञापन
anupama

anupama

Anupama Twist: राजन शाही का पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. शो के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अनुज और अनु एक साथ आ गए हैं. दोनों क्वॉलिटी टाइम स्पेंट कर रहे हैं. ये देखकर आध्या बिल्कुल भी खुश नहीं लग रही है.

विज्ञापन

Anupama Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा दर्शकों का दिल जीत रही है. शो में हर कोई अनु और अनुज के दोबारा एक होने का इंतजार कर रहा है. हाल ही में जब सीरियल में लीप आया था, तो हमने देखा था कि दोनों अलग हो गए थे. जहं अनु वृद्धाश्रम चला रही थी. वहीं अनुज बुरी स्थिति में था. उसे बताया गया कि आध्या अब नहीं रही, लेकिन जल्द ही, अनु को आध्या मिल गई और उसने उसे अनुज के साथ फिर से मिलाने का फैसला किया. आध्या एक पागल औरत मेघा के साथ थी, जिसने उसे घर में फंसा लिया था.

आध्या-अनुज ने कुछ इस तरह रखा अनुपमा का ख्याल

आध्या को यहां एहसास हुआ कि वह अनु और अनुज के प्रति कितनी बुरी थी. वह समझ गई कि अनु हमेशा उससे प्यार करती है और प्रार्थना करती है कि उसे उसकी मां वापस मिल जाए. अनु ने उसे बचा लिया और अनुज के पास ले आई, लेकिन मेघा ने अनु पर चाकू से वार कर दिया. अनु को अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत गंभीर थी. डॉक्टरों ने उसे मृत भी घोषित कर दिया, लेकिन अनुज का प्यार उसे वापस ले आया. आध्या और अनुज ने अनुपमा की अच्छी देखभाल की और उसे अच्छा महसूस कराया.

Also Read- Anupama: क्या रूपाली गांगुली सेट पर दिखाती हैं नखरे, देविका ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन शाही एटीट्यूड नहीं…

Also Read- Anupama: वनराज के अचानक शो छोड़ने पर बेटे समर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सेट पर उनका…

अनुज और अनुपमा एक साथ बिताएंगे अच्छे पल

अनुपमा आशा भवन वापस आ गई और तीनों एक खुशहाल परिवार की तरह रह रहे हैं. राजन शाही की अनुपमा के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अनु और अनुज को धीरे-धीरे एहसास होगा कि वे एक साथ हैं लेकिन शादीशुदा नहीं हैं. उन्हें लगेगा कि उन्हें वापस पहले जैसा होना चाहिए. अनु और अनुज एक साथ कुछ रोमांटिक पल भी बिताएंगे.

आध्या नहीं चाहती कि अनुपमा-अनुज की फिर से हो शादी

इधर हम देखेंगे कि आध्या उन्हें परेशान होकर देख रही है. वह ढेर सारी चॉकलेट खायेगी और कुछ सोचेगी. वह अनु और अनुज को अजीब तरीके से देखेगी, क्योंकि वे एक साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. ऐसा लगता है कि उसके मन में कुछ है और वह नहीं चाहती कि उसके माता-पिता एक साथ आएं.

Also Read- Anupama Twist: तोशू को मंदबुद्धि कहेगी अनुपमा, अनुज लौटेगा अपने पुराने अंदाज में

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola