ePaper

Anupama Twist: तोशू को मंदबुद्धि कहेगी अनुपमा, अनुज लौटेगा अपने पुराने अंदाज में

Updated at : 06 Sep 2024 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
anupama

anupama

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि तोशू की नासमझी को देखकर अनु और अनुज परेशान हो जाते हैं. तोशू मान चुका है कि वनराज की मौत हो गई है और वो घर का मुखिया बनना चाहता है.

विज्ञापन

Anupama: अनुपमा में दर्शकों को हालिया एपिसोड में तोशू का एक अलग रूप देखने को मिलेगा. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुज और तोशू में तीखी बहस होती है. तोशू शाह परिवार में व्हाइट पगड़ी पहनकर शानदार तरीके से नाचते हुए एंट्री लेता है. उसका ऐसा बर्ताव देखकर सारे लोग हैरान हो जाते हैं. तोशू खुद को शाह परिवार का नया मुखिया बताता है. उसका ऐसा बिहेवियर देखकर परिवार के सारे लोग शॉक्ड हो जाते हैं.

अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि तोशू के शो ऑफ करने की वजह से अनु और अनुज परेशान हो जाते हैं. अनुज को ये बर्दाशत नहीं होता और वो सॉस की बोतल उसके सूट पर छिड़क देता है. अनुज उसे साफ करवाने के लिए पैसा देने की बात करता है. पाखी, तोशु की बचकानी हरकतों को देखकर शर्मिंदा होती है.

अनुपमा अपने बेटे तोशू को क्यों कहती है मंदबुद्धि

अनुज के ऐसा करने पर तोशू अहंकार में आकर वहां से चला जाता है. साथ ही सबको वॉर्न करता है. अनु उसकी तलुना वनराज से करती है, जो इतनी खामियों के बाद भी वो कभी इतना मूर्ख जैसा बिहेव नहीं करता था. अनु, तोशू को मंदबुद्धि कहती है, जो खुद से गिरेगा और दूसरों को भी अपने साथ नीचे गिरा देगा.

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या पूरे विश्वास से ईश्वर की आरती करती है. अनुज उसे गर्व के साथ देखता है कि उसकी बेटी रीति-रिवाजों को अपना रही है. आध्या उनके सामने भगवान गणपति को घर लाने का प्रस्ताव रखती है. हालांकि तोशू की बर्ताव की वजह से अनु और अनुज पहले ऐसा नहीं करने की सोचते है. फिर अनुज कहता है उन्हें गणपति बप्पा को लेकर आना चाहिए. ये सुनकर आध्या का चेहरा खिल जाता है.

Also Read- Anupama Twist: वनराज की फोटो पर माला चढ़ाएगा तोशू, बा जड़ेगी थप्पड़, होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

Also Read- Anupama Twist: क्या वनराज की हो गई मौत, डिस्चार्ज होते ही अनु करेगी सबसे पहले ये काम

Also Read- Anupama: तोशू ने वनराज के अचानक शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब एक घर में कई सारे…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola