Anupama Twist: क्या वनराज की हो गई मौत, डिस्चार्ज होते ही अनु करेगी सबसे पहले ये काम

Updated:
विज्ञापन

anupama

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अस्पताल से अनु डिस्चार्ज हो जाती है. वा वापस घर आती है. वहीं, वनराज शाह, शाह हाउस से मिसिंग है. उसके घर में ना होने से घर वाले परेशान होते हैं.

विज्ञापन

Anupama Twist: शो अनुपमा अपने इंटेंस ड्रामा से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनु की मौत हो जाती है. हालांकि चमत्कार होता है और वो वापस जिंदा हो जाती है. अनु को जिंदा देखकर अनुज और आध्या सबसे ज्यादा खुश होते हैं. वहीं, डॉक्टर्स उसे डिस्चार्ज कर देते है. साथ ही वॉर्निंग देते है कि उसे अपना बहुत ध्यान रखना होगा. परिवार वाले उसके वापस घर आने का जश्न मनाते हैं.

विज्ञापन

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अनुपमा शाह हाउस जाती है. वहां वो बा से कहती है गुस्सा छोड़कर बाबूजी के साथ सुलह कर लें. अनु बा से विनती करती है कि जिंदगी के आखिरी क्षणों में उन्हें बाबूजी को चुनना चाहिए. अनु कहती है अगर वो ऐसा करती है तो उसके फैसले में तोशू और पाखी साथ देंगे. बा मान जाती है. वहीं, अनु बाबूजी से भी यही बात कहती है. अनुपमा बा और बापूजी के बीच सबकुछ सुलझा देती है.

क्या आध्या करेगी बिजनेस करने में अपनी मां अनु की हेल्प

आध्या अपनी मां अनु को यकीन दिलाएगी कि वो स्टॉल चलाने में उसकी मदद करेगी. वो कुकिंग से लेकर ऑनलाइन प्रमोशन और डिलीवरी तक, स्टॉल से जुड़े सभी कामों को संभालेगी.

क्या वनराज की हो गई मौत

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तोशू को एक फोन आएगी, जो वनराज के नाम से होगा. हालांकि उसे कुछ सुनाई नहीं देगा. तोशू और पाखी सोचेंगे कि उनके पिता कहां है. तोशू घर का मुखिया बन जाएगा. वो कहेगा कि वनराज अब कभी नहीं आने वाला है.

Also Read- Anupama: तोशू ने वनराज के अचानक शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब एक घर में कई सारे…

Also Read- Anupama: तो क्या इस वजह से वनराज ने शो को कहा अलविदा, शो छोड़ते ही इस शख्स को किया इंस्टा पर अनफॉलो

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions