Anupama Twist: वनराज की फोटो पर माला चढ़ाएगा तोशू, बा जड़ेगी थप्पड़, होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

Updated:
विज्ञापन
Anupama

Anupama

सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि तोशू, वनराज की जगह लेने की कोशिश करेगा. किंजल उसे समझाएगी कि वो ऐसा कुछ ना करें, जिससे बा को दुख पहुंचे.

विज्ञापन

Anupama: शो अनुपमा अपने इंटेंस ड्रामा से दर्शकों को अपनी सीट से बांधे हुए है. अपकमिंग एपिसोड में कई चौंकाने वाले खुलासे होंगे. सीरियल में दिखाया जा रहा कि अनुज, अनु और आध्या फिर से मिल जाते हैं. वहीं, वनराज के शाह हाउस से अचानक गायब होने की वजह से पूरा परिवार परेशान है. शाह हाउस में कुछ गुंडे आते है और वनराज पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हैं.

अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि वनराज के ना मिलने पर तोशू उनकी जगह लेने की कोशिश करता है. वो वनराज की एक फोटो बनाकर दीवार पर लगा देता है. उसके ऊपर वो एक माला लगाने की कोशिश करता है, लेकिन किंजल उसे रोक लेती है.

तोशू को बा क्यों मारेगी थप्पड़

किंजल और तोशू के बहस के बीच बा आ जाएगी. तोशू की इस हरकत पर बा गुस्सा हो जाएगी और उसे थप्पड़ मारेगी. बा उसके हाथ से माला छीन लेती है और कहती है उसका बेटा जिंदा है. बा कहती है उसे उम्मीद है कि वनराज वापस जरूर आएगा.

तोशू ने बा को क्या समझाया

तोशू बा को समझाता है कि वो ऐसा इसलिए कर रहा क्योंकि और गुंडे घर में ना आए. अगर आते भी है वनराज को मरा जानकर चले जाएंगे. तोशू कहता है अगर वो ऐसा बिहेव करेंगे कि वनराज धोखाधड़ी करने के बाद भाग गया है, तो और ज्यादा लोग पैसे को लेकर उनके पास आएंगे. परिवार को बचाने का यही तरीका है, तोशू ऐसा बा को समझाता है.

डिंपी और टीटू में किस बात को लेकर हुई लड़ाई

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि डिंपी इस बात से परेशान है कि तोशू उसके बेटे अंश का अधिकार छीन सकता है, जैसा कि वनराज ने किया था. वो टीटू से कहती है वो ऐसा होने नहीं देगी. टीटू कहता है उसे ना तो घर में कोई हिस्सा चाहिए और ना किसी और चीज में. उसे सिर्फ परिवार को सेफ रखना है. टीटू उसे उसकी दिक्कत ना बढ़ाने के लिए कहता है और वॉर्न करता है.

Also Read- Anupama Twist: क्या वनराज की हो गई मौत, डिस्चार्ज होते ही अनु करेगी सबसे पहले ये काम

Also Read- Anupama: तोशू ने वनराज के अचानक शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब एक घर में कई सारे…

Also Read- Anupama: तो क्या इस वजह से वनराज ने शो को कहा अलविदा, शो छोड़ते ही इस शख्स को किया इंस्टा पर अनफॉलो

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

सीरियल में दिखाया जाएगा कि वनराज के ना मिलने पर तोशू उनकी जगह लेने की कोशिश करता है. वो वनराज की एक फोटो बनाकर दीवार पर लगा देता है. उसके ऊपर वो एक माला लगाने की कोशिश करता है, लेकिन किंजल उसे रोक लेती है.