Anupama: क्या रूपाली गांगुली सेट पर दिखाती हैं नखरे, देविका ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन शाही एटीट्यूड नहीं…
Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Sep 2024 6:55 AM
anupama
Anupama: राजन शाही का सीरियल अनुपमा हर बार किसी ने किसी वजह से लाइमलाइट में बना रहता है. अब देविका की भूमिका निभाने वाली जसवीर कौर ने बताया कि क्या रूपाली सेट पर एटीट्यूड या नखरे दिखाती है.
Anupama:रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा अपनी जबरदस्त कहानी से हर किसी का दिल जीत रहा है. यही वजह है कि ये शो हर हफ्ते टीआरपी चार्ट पर भी टॉप पर बना रहता है. हालांकि बीते दिनों जब सुधांशु पांडे ने शो छोड़ने की अनाउंसमेंट की थी, तो हर कोई हैरान रह गया था. उन्होंने चार साल तक वनराज शाह का किरदार निभाया और उन्हें सभी का प्यार भी मिला. अब जसवीर कौर ने रूपाली गांगुली संग काम करने और क्या वह सेट पर नखरे दिखाती हैं, इसपर चुप्पी तोड़ी हैं.
अनुपमा के सेट पर क्या रूपाली गांगुली दिखाती है नखरे
सुधांशु पांडे ने जब शो छोड़ा था, तो कहा गया कि उनका रूपाली गांगुली संग रिश्ता खराब था, इसी वजह से वह चले गए. हालांकि एक्टर ने ये साफ कर दिया कि दोनों अच्छे दोस्त हैं और ये बातें महज अफवाहें है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर अक्सर खबरें आती हैं कि रूपाली और गौरव एक दूसरे को ऑफस्क्रीन पसंद नहीं करते हैं. दोनों दोस्त नहीं है और एक्ट्रेस हर वक्त नखरे करती हैं.
जसवीर कौर ने बताया क्या सेट पर रूपाली गांगुली करती हैं नखरे
अब, देविका का किरदार निभाने वाली जसवीर कौर ने टेली टॉक इंडिया से बात की और कहा कि नखरे वे हैं, जिन्हें प्रोडक्शन हाउस स्वीकार करते हैं, लेकिन अनुपमा के सेट पर लोग हमेशा मजेदार रहे हैं. जसवीर ने कहा कि उन्होंने सेट पर असुविधाएं देखी हैं, लेकिन जब काम की बात आती है तो हर कोई प्रोफेशनल व्यवहार करता है. रूपाली गांगुली को लेकर उन्होंने कहा, वह हमेशा मस्ती वाले मूड में रहती है और हर कोई उनके साथ वैसा ही रहता है.
राजन शाही को लेकर क्या बोली जसवीर कौर
जसवीर ने आगे बताया कि नखरे या परेशानी जैसी कोई बात होती तो वो शुरुआत में ही हो जाती जब सब नए थे. अब सब एक दूसरे को जानते हैं. उन्होंने कहा कि वह राजन शाही के प्रोडक्शन हाउस को अच्छी तरह से जानती हैं और वे किसी के नखरे नहीं उठाते. उन्होंने कहा कि उन्होंने रातों-रात लोगों को बदल भी दिया है. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उन्होंने रूपाली को सेट पर कभी भी नखरे करते नहीं देखा, क्योंकि वे दोनों जमीन पर बैठकर पढ़ाई करती थीं. उन्होंने कहा कि उन्होंने रूपाली को कभी एटीट्यूड संबंधी कोई समस्या होते नहीं देखा.
Also Read- Anupama: पंकित ठक्कर ने सुधांशु पांडे को रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वनराज बनने के लिए…
Also Read- Anupama: अनुज की वजह से वनराज ने छोड़ा शो, बोले- रोमांटिक एंगल पेश कर…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










