Anupama Spoiler Alert : किंजल और पारितोष की इस हरकत से नाराज हुई बा, अनुपमा ने घरवालों के सामने रखी ये बात

Updated at : 21 Dec 2020 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : किंजल और पारितोष की इस हरकत से नाराज हुई बा, अनुपमा ने घरवालों के सामने रखी ये बात

Anupama Spoiler Alert : स्टार प्लस के सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में राखी के बदले तेवर देख कर अनुपमा हैरान हो जाती है. लेकिन उसे जल्द पता चल जाता है कि राखी अपने पति औऱ किंजल के सामने अच्छी बनने का नाटक कर रही है. राखी अनुपमा से कहती है कि वो अपनी बेटी को वापस अपने घर लाकर रहेगी. वहीं, अनुपमा उससे कहती है कि वो ऐसा बिल्कुल नहीं कर पायेगी.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : स्टार प्लस के सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में राखी के बदले तेवर देख कर अनुपमा हैरान हो जाती है. लेकिन उसे जल्द पता चल जाता है कि राखी अपने पति औऱ किंजल के सामने अच्छी बनने का नाटक कर रही है. राखी अनुपमा से कहती है कि वो अपनी बेटी को वापस अपने घर लाकर रहेगी. वहीं, अनुपमा उससे कहती है कि वो ऐसा बिल्कुल नहीं कर पायेगी.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सब खाना खा रहे होते है. तभी किंजल और पारितोष भी खाने के लिए आते है. दोनों को एक ही प्लेट में खाते देख बा गुस्सा करती है. साथ ही ये भी कहती है कि सास खाना परोस रही है और बहू बैठ कर खाना खा रही है. ये सुनकर किंजल को बुरा लगता है.

अनुपमा पारितोष औऱ किंजल से मिलने उसके कमरे में जाती है और तोषू को किसी काम से बाहर भेज देती है. किंजल को अनुपमा समझाती है कि घरवालों के सामने उन्हें कैसा रहना है. किंजल ये बात समझ जाती है औऱ कहती है कि वो इसका ध्यान रखेगी. अनुपमा जाते- जाते कहती है कि जब तक दोनों की शादी अच्छे से नहीं हो जाती है तब तक किंजल उसके या पाखी के कमरे में सो सकती है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : ‘भिड़े’ की बेटी ‘सोनू’ ने शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा! VIDEO शेयर कर कह दी ये बात

बा और अनुपमा बात कर रहे होते है तभी तोषू वहां आता है औऱ कहता है कि किंजल के पेट में बहुत दर्द हो रहा है. आप लोग जल्दी चलो. उस समय किंजल अपनी मां राखी से बात कर रही होती है. बा कहती है कि उसे घी में खाने की आदत नहीं है इसलिए ऐसा हुआ होगा. जिसके बाद अनुपमा उसे आजवाइन पिलाती है और उसका पेट दर्द ठीक हो जाता है.

देविका अनुपमा को जॉब के लिए एक दी से मिलने के लिए कहती है. अनुपमा घरवालों से कहती है कि वो जॉब के लिए स्कूल जा रही है. राखी अपनी बेटी के लिए मिनलर वाटर और खाना भिजवाती है और कहती है कि आद से वो यही सब खाएंगी. ये देखकर अनुपमा और बा उसे समझाते है, लेकिन राखी किसी की नहीं सुनती. किंजल अपनी मां को समझाती है औऱ कहती है कि उसे ये सब करने की कोई जरूरत नहीं है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola