ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'भिड़े' की बेटी 'सोनू' ने शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा! VIDEO शेयर कर कह दी ये बात

Updated at : 21 Dec 2020 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'भिड़े' की बेटी 'सोनू' ने शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा! VIDEO शेयर कर कह दी ये बात

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Palak Sidhwani, sonu : तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का किरदार पलक सिधवानी (Palak Sidhwani) निभाती हैं. आए दिन पलक अपनी खूबसूरत तसवीर फैंस के साथ शेयर करती है. सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर हैं और उनकी अदाओं के दीवाने भी. इस बीच एक्ट्रेस की कुछ तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वो रेड कलर की आउटफिट में दिख रही है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Palak Sidhwani, sonu : तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का किरदार पलक सिधवानी (Palak Sidhwani) निभाती हैं. आए दिन पलक अपनी खूबसूरत तसवीर फैंस के साथ शेयर करती है. सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर हैं और उनकी अदाओं के दीवाने भी. इस बीच एक्ट्रेस की कुछ तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वो रेड कलर की आउटफिट में दिख रही है.

पलक सिधवानी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है. हाल के दिनों में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ हद से ज्यादा खूबसरत तसवीरें शेयर की है. पलक ने रेड आउटफिट में अपनी लेटेस्ट तसवीर शेयर की है. उनका ये बोल्ड फोटोशूट सुर्खियां बटोर रहा है. कैमरे को देखकर उनका पोज देना फैंस को बेताब कर रहा है. ओपन हेयर में वो किसी परी से कम नहीं लग रही है.

https://www.instagram.com/p/CJBQ4LYJpT8/

वहीं, एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर के आउटफिट में भी अपनी तसवीरें पोस्ट की है. इस फोटोशूट में कभी कैमरे के दूसरे तरफ देखकर पोज देती दिख रही है तो कभी सीढ़ियों पर खड़े होकर फोटोज क्लिक करवा रही है. उन्होंने तीन तसवीरें फैंस के लिए पोस्ट किया है औऱ हर तसवीर में वो बेहद हसीन लग रही है. फैंस उनके स्टाइल और अदा पर फिदा हो गए है.

https://www.instagram.com/p/CI26km6JWuk/
https://www.instagram.com/p/CI8L3K5JdnT/

इसके अलावा लहंगे में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो बता रही है कि जब वो इंस्टाग्राम पर हजारों शादी और सगाई के पोस्ट देखती है तो उनका रिएक्शन कैसा होता है. वीडियो में पलक गोल्‍डन कलर के लहंगा में नजर आ रही है. उन्‍होंने मैचिंग ईयररिंग्‍स से अपने लुक को कंप्‍लीट किया है. वह ओपन हेयर में बेहद स्‍टनिंग लग रही हैं. वीडियो में नेहा कक्कड़ का सॉन्ग नेहू दा ब्याह प्ले हो रहा है. वीडियो में उनके एक्सप्रेशंस कमाल के लग रहे है. फैंस इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CIvbd36pNO9/
https://www.instagram.com/p/CI0b8fUJ6Zh/
Also Read: ‘बालिक वधू’ की ‘आनंदी’ ने ‘जलेबी बाई’ गाने पर किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा ये VIDEO

हाल ही में पलक ने डेटिंग से जुड़े एक सवाल का जवाब दिया था. पलक अक्सर समय शाह, अजहर शेख और कुश शाह के साथ हैंग आउट करती नजर आई हैं. हाल ही में फैंस के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान पलक से पूछा कि क्या वह को-स्‍टार कुश शाह को डेट कर रही हैं. वह शो में गोली का किरदार निभाते हैं. उन्‍होंने कहा कि वह सिर्फ अच्‍छे दोस्‍त हैं. इससे पहले भी कई बार दोनों के डेटिंग की खबरें उड़ चुकी है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola