ePaper

'बालिक वधू' की 'आनंदी' ने 'जलेबी बाई' गाने पर किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा ये VIDEO

Updated at : 20 Dec 2020 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
'बालिक वधू' की 'आनंदी' ने 'जलेबी बाई' गाने पर किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा ये VIDEO

Avika Gor dance video : बालिका वधू फेम एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. आये दिन अविका अपनी तसवीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती है. इन दिनों अविका का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. वीडियो में वो एक्टर आदिल खान के साथ जलेबी बाई गाने पर जबरदस्त डांस मूव्स करते दिख रही है.

विज्ञापन

Avika Gor dance video : बालिका वधू फेम एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. आये दिन अविका अपनी तसवीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती है. इन दिनों अविका का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. वीडियो में वो एक्टर आदिल खान के साथ जलेबी बाई गाने पर जबरदस्त डांस मूव्स करते दिख रही है.

अविका गौर ने इंस्टाग्राम पर अपना डांस वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो जलेबी बाई गाने में शानदार डांस करती दिख रही है. एक्ट्रेस ब्लैक कलर की आउटफिट में नजर आ रही है और उनके एक्सप्रेशंस कमाल के है. डांस में उनका साथ आदिल खान दे रहे है. फैंस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CITA4TAgwYz/
https://www.instagram.com/p/CIqMvqMgs0w/

इससे पहले भी एक्ट्रेस ने आदिल खान के साथ अपनी डांस वीडियोज शेयर किया था. कुछ समय पहले दोनों सॉन्ग ‘केयर नी करदा पर जबरदस्त डांस करते दिखे थे. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो में एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश नजर आई थी. उन्होंने पिंक कलर की शिमरी ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी.

https://www.instagram.com/p/CILMxjQgxlh/
https://www.instagram.com/p/CIiW53MgO1r/

वहीं, हाल ही में खबर आई थी कि सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘अंतिम’ में अविका गौर भी नजर आने वाली थी, लेकिन उन्हें रिप्लेस कर दिया गया. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियल सपने सुहाने लड़कपन के फेम महिमा मकवाना ने अविका गौर को रिप्‍लेस किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अविका गौर ने इस फिल्‍म के लिए जिम पर खूब पसीना बहाया है. उन्‍हें आयुष शर्मा के साथ देखा जाना था.

Also Read: शादी से पहले गौहर खान का ब्राइडल फोटोशूट वायरल, सुर्ख लाल रंग के जोड़े में कुछ इस तरह नजर आईं एक्ट्रेस, देखें PHOTOS

बता दें कि अविका गौर चर्चित सीरियल बालिका वधू में अपने किरदार आनंदी के लिए जानी जाती हैं. इसके अलावा उन्‍होंने ससुराल सिमर का, राजकुमार आर्यन और वीरपुरी की मर्दानी में भी नजर आ चुकी हैं. वह कई रिएलिटी शोज में भी दिख चुकी हैं. उन्‍होंने कई सुपरहिट तमिल, तेलुगू और कन्‍नड़ फिल्‍मों में काम किया है. वह बिग बॉस 11 में गेस्‍ट के तौर पर नजर आ चुकी हैं.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola